Live Updates
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: नेपाल में चुनाव कार्यक्रम जारी, 20 जनवरी से होंगे नामाकंन
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: पडोसी देश नेपाल में चुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है, चुनाव के लिए 20 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएंगे
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: आयोग ने एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बिहार चुनाव ब्रांड एंबेसडर की भूमिका से हटाया
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: आयोग ने एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बिहार चुनाव ब्रांड एंबेसडर की भूमिका से हटाया
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: नीतीश कुमार ने सोमवार को बुलाई कैबिनेट बैठक, विधानसभा भंग करने की होगी सिफारिश
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: सोमवार को सुबह 11:30 बजे नीतीश सरकार की अंतिम मंत्री परिषद की बैठक होगी. मंत्री परिषद की बैठक में मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश होगी. इसके बाद कल ही नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं. एनडीए के सभी पांच घटक दलों की विधायक दल की बैठक में अपना-अपना नेता चुनेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा. जिसके नेतृत्व में सरकार बनाने का दवा पेश किया जाएगा.
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में चुनाव आचार संहिता खत्म, राज्यपाल को सौंप गई सभी विधायकों की लिस्ट
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि "चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हमने राज्यपाल को 243 निर्वाचित विधायकों की सूची उपलब्ध करा दी है. हां, (आदर्श आचार संहिता) अब समाप्त हो गई है. आगे की कार्रवाई के बारे में राज्यपाल कार्यालय द्वारा सूचित किया जाएगा."
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पुलिस ने साइबर फ्रॉड सिंडिकेड का किया भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली। साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। 71 साल की महिला को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट में रखकर 49 लाख रुपये ठगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ा हादसा, 3 की मौत
यूपी के ग्रेटर नोएडा में दनकौर में भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 2 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक के लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का आया बयान
लालू परिवार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहिणी के कई आरोपों के बाद अब तेजप्रताप भी खुलकर सामने आ गए हैं। तेजप्रताप ने कहा कि बहन का अपमान सहन नहीं होगा। कल की झटना ने झकजोर दिया है। कहा कि चप्पल वाली हरकत से दिल में आग लगी है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: चुनाव जीतने पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान
पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमने जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं निश्चित रूप से पूरी हो जाएंगी। हम अगले 2-4 दिनों में आगे की रणनीति पर पहुंच जाएंगे। हर पार्टी अपने विधायकों के साथ बैठक करेगी और उसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे और हमेशा रहेंगे।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में आतंकी हमले की कॉल, जांच शुरू
मुंबई के नौसेना डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी का कॉल आया। पुलिस कंट्रोल रूम को आज सुबह कॉल आया। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम जहांगीर शेख बताया था। जहांगीर शेख ने कंट्रोल रूम को बताया कि उसे एक व्यक्ति ने कॉल करके यह जानकारी दी थी और वो शख्स आंध्र प्रदेश से था। इस कॉल के बाद, पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में लगी आग
मुंबई के विक्रोली स्तिथ गांधी नगर ट्रैफिक पुलिस बीट चौकी (( छोटा दफ्तर )) में आग लग गई। घटना स्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी है। यह मुख्य बीट चौकी मुलुंड, कांजुरमार्ग, विक्रोली औरJogeshwari Link Road को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात के गांवों में घुसे शेर
गुजरात के अमरेली जिले के गांवों में शेरों का आतंक देखने को मिला। राजुला के अगरिया गांव में पांच शेरों के झुंड ने गांव में पहुंचे। शेर के गांव में आते ही पशुओं में भगदड़ मच गई। शिकार की कोशिश में शेरों ने कई पशुओं पर हमला किया। शिकार की तलाश में गांव में घुसे शेरों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 3 ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में के तुमलपाड़ गांव के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए।बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु सरकार ने तमिलनाडु स्नातक चिकित्सा डिग्री पाठ्यक्रम विधेयक, 2021 पर सहमति रोकने के भारत के राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान में बड़ा हादसा, 6 की मौत
राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एनएच-125 पर खारी बेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं क10 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया गया कि ट्रैवलर में लोग गुजरात से रामदेवरा बाबा के दर्शन को जा रहे।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: पुणे में पंप कर्मचारी को पीटा
पुणे में येरवड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर तीन लोगों ने मिलकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। कोयते से इन तीनों ने कर्मचारी पर हमला किया। पैसों के विवाद के चलते इस मारपीट को अंजाम दिया गया। मामले में येरवड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें घुटनों पर चलवाकर जुलूस निकाला, ताकि उन्हें सबक सिखाया जा सके।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: लाल किला मेट्रो स्टेशन खुला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी द्वार अब यात्रियों के लिए खुले हैं।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: शिवसेना सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद को यह आकलन करने की जरूरत है कि उनके प्रचार में क्या कमियां रहीं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इन सभी बातों पर चर्चा करेंगे।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: केरल में टिकट न मिलने पर RSS कार्यकर्ता ने की आत्महत्या
केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद एक आरएसएस कार्यकर्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम निगम के अंतर्गत त्रिक्कनपुरम वार्ड निवासी आनंद के थम्पी के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल के कुल्लू में लगी भीषण आग
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में देर रात में भयंकर अग्निकांड हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इसमें 2 बड़े मकान जलकर राख हो गये है, जिससे कई लाखों का नुक्सान हुआ है। फिलहाल किसी भी जान का नुकसान की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।
Aaj ki Taaza Khabar LIVE Update: नासिक में पुलिस स्टेशन के पास मिला बम
महाराष्ट्र में भी ऐसी घटना होते बची। नासिक के अंबाड में पुलिस स्टेशन के पास संदिग्ध बम मिला। सूचना पर बम निरोधक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उधर, नासिक: पुलिस स्टेशन के पास अंबाड में संदिग्ध बम मिला, बम निरोधक दस्ता टीम मौके पर पहुंची।
Breaking News: आज 16 नवंबर है। विस्फोटक सामग्री से दिल्ली के बाद श्रीनगर में धमाका हुआ था। इससे इन दिनों बम को लेकर काफी अलर्ट चल रहा है। महाराष्ट्र में भी ऐसी घटना होते बची। नासिक के अंबाड में पुलिस स्टेशन के पास संदिग्ध बम मिला। सूचना पर बम निरोधक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उधर, नासिक: पुलिस स्टेशन के पास अंबाड में संदिग्ध बम मिला, बम निरोधक दस्ता टीम मौके पर पहुंची। कोलकाता में रखरखाव के लिए विद्यासागर सेतु को 16 नवंबर के दिन 16 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। पुलिस ने बताया कि महानगर का एक प्रमुख पुल, विद्यासागर सेतु, रखरखाव कार्य के चलते रविवार को 16 घंटे तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
आज की हर छोटी बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines