Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में पीएम मोदी ने किया रोड शो
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ब्लास्ट के बाद खुला लाल किला के सामने का रोड, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की है. दिनांक 11.11.2025 से, परिचालन आवश्यकताओं के कारण, चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए थे. आज 15.11.2025 को दोपहर 1:00 बजे से, नेताजी सुभाष मार्ग के उपर्युक्त खंड सहित दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिए गए. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अब अपने गंतव्य के अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.
बता दें कि इसी रोड पर लाल किला के सामने ब्लास्ट हुआ था, जिसे बाद में सरकार आंतकी हमला माना था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखनऊ के खुर्रम नगर स्थित 'ग्रैंडसन ऑफ टुंडे कबाबी' रेस्टोरेंट में लगी आग
लखनऊ के खुर्रम नगर स्थित 'ग्रैंडसन ऑफ टुंडे कबाबी' रेस्टोरेंट में आग लग गई. आग बुझा दी गई है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अग्निशमन अधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, "आग पर काबू पाने में हमें लगभग आधा घंटा लगा. यह खुर्रम नगर में स्थित टुंडे कबाब की दुकान है. आग की सूचना मिलते ही दो गाड़ियाँ तुरंत भेजी गईं और जब हमने घटनास्थल पर भीषण आग देखी तो एक और गाड़ी बुलाई गई. कोई हताहत नहीं हुआ और आग पूरी तरह से बुझ गई है. दुकान का काउंटर, सामने का हिस्सा और पीछे का जनरेटर सब जल गए."
दिल्ली ब्लास्ट के 4 दिन बाद खुला मेट्रो का गेट
दिल्ली ब्लास्ट के 4 दिन बाद यात्रियों के लिए खोले गए लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 और 3.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: डिप्टी सीएम विडय सिन्हा ने राहुल को घेरा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के biharelection2025 पर ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही संविधान में विश्वास नहीं रखते। वह यह नहीं समझ सकते कि भारत के लोग 'युवराज' नहीं, बल्कि 'सेवक' चाहते हैं। हमें 2010 में भी 2/3 से ज़्यादा वोट मिले थे। यह पहली बार नहीं है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बागाेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज इस पदयात्रा का 9वां दिन है, कल इसका समापन होगा। यह देश और सनातनी हिंदुओं की एकता के लिए किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि ब्रज की धरती मांस-मदिरा से मुक्त हो। देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकास की गति तय कर रहा है। देश का हिंदू एकजुट होगा तो देश एकजुट होगा, जिससे संविधान बचेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत
पंजाब के नाभा में पटियाला रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें ऑडी और पोलो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में किया रोड शो
पीएम आज गुजरात दौरे पर हैं उन्होंने सबसे पहले सूरत के पास बन रहे बुलेट ट्रेन रेलवे स्टेशन के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने नर्मदा के देवमोगरा मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान बिरसा मुंडा की 150 सी जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री आदिवासी इलाके देडियापाडा में पहुंचे हुए हैं । यहां प्रधानमंत्री 9700 करोड़ के ज्यादा विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जनता को संबोधित भी करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में मौलवी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का लगा आरोप
गुजरात के भरूच जिले में धर्मांतरण घोटाले का जाल और फैला। आमोद के बाद अब अंकलेश्वर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक NRI मौलवी ने एक हिंदू महिला के साथ बलात्कार कर उसे ब्लैकमेल किया और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। पनौली पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मदरसे से जुड़े कनाडा के नागरिक मौलवी अजवाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि मौलवी ने उसे नशा देकर बलात्कार किया और धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लाल किला के सामने ट्रैफिक शूरू
दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला के सामने का रास्ता बंद कर दिया गया था। अब पुलिस ने जांच स्थल को क्लियर करके रास्ता साफ कर दिया है। पुलिस ने लाल किले के सामने के रास्ते को खुलवाया। ट्रैफिक की आवाजाही शुरू हो गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका दौरे पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के एडमिरल सैमुअल जे पापारो; अमेरिकी प्रशांत बेड़े के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी कोहलर; और अमेरिकी समुद्री बल प्रशांत के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स एफ ग्लिन के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकें कीं। विचार-विमर्श में भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के प्रमुख स्तंभों की समीक्षा की गई, जिसमें समुद्री सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मज़बूत करना, अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिचालन सहयोग के अवसरों का विस्तार करना शामिल है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: धमाके के बाद श्रीनगर में बवाल शूरू
श्रीनगर के नाैगाम में बम धमाका में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई नागरिक भी घायल हो गए हैं। इसको लेकर परिजनों ने नौगाम में बवाल शुरू कर दिया है। लोग गुम हुए लोगों को लेकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने बैरिकैडिंग कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कांग्रेस की हार पर दिल्ली में बैठक शुरू
बिहार में हार के बाद कांग्रेस ने बैठक शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बड़ी बैठक होने लगी है। इसमें नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के के सी वेणुगोपाल,वरिष्ठ नेता अजय माखन मौजूद हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में बड़ा हादसा, 5 लोग जिंदा जले
बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसमें 5 लोग जिंदा जल गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान के जोधपुर में खाई में गिरी कार, 3 की मौत
राजस्थान के जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। खारीया मीठापुर बायपास पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: श्रीगनर ब्लास्ट पर डीजीपी ने बताई वजह
श्रीनगर के नौगांव में पुलिस स्टेशन पर बड़ा धमाका हुआ। डीजीपी मौके पर पहुंचे। धमाके पर डीजीपी ने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट खुले में रखा था। एफएसएल टीम सैंपल ले रही थी। उसी दौरान धमाका हुआ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फरीदाबाद में तलाशी शुरू
फरीदाबाद पुलिस भी तलाशी अभियान चला रही है। फरीदाबाद के अलग-अलग कॉलोनी और गांव में तलाशी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस की ओर से गांधी कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। लोगों से पूछताछ की गई ।।इतना ही नहीं लोगों लोगों से अपील की गई कि बिना जांच किया किराएदारों को न रखें।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोलकाता में भीषण आग
कोलकाता की 26 एज़रा स्ट्रीट पर इलेक्ट्रॉनिक्स वेयरहाउस में भीषण आग लगी है। सूचना मिलने पर दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर रवाना हुई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली ब्लास्ट के बाद नूंह में दो डॉक्टर हिरासत में
हरियाणा के नूह इलाके से 2 डॉक्टर्स को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान इनका नाम भी सामने आया था। लेकिन ब्लास्ट या विस्फोटक खरीद में उनका कोई रोल है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज से खुल सकता है लाल किला का रास्ता
दिल्ली में धमाके के बाद अब हालात सामान्य कराने को कोशिश शुरू हो गई है। लाल किले के सामने ब्लास्ट साइट के सामने साफ सफाई का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि आज रास्ता भी खोला जा सकता है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: Al falah university के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात
जम्मू कश्मीर नौगांव पुलिस में हुए धमाके के बाद Al falah university के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई। फरीदाबाद से ही जब्त किया गया था 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट। यूनिवर्सिटी से कुछ ही दूरी पर है वो किराए के दो मकान जहां पर अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीएम भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। आज सुबह 11:00 बजे पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नौगाम पुलिस स्टेशन पहुंचे डीजीपी
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात नौगाम पुलिस स्टेशन के पास के इलाके का दौरा करने के बाद रवाना हुए, जहां कल रात विस्फोट हुआ था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तिब्बत में आया भूकंप
पड़ोसी देश तिब्बत में भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.1 रही। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि जमीन के करीब 60 किमी भीतर भूकंप की गहराई थी। इसके अलावा 11 नवंबर को भी तिब्बत में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 3.8 थी।
Breaking News: आज 15 नवंबर है। भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में तेज भूकंप आया है। इसमें दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। तिब्बत और नेपाल एक प्रमुख भूवैज्ञानिक फॉल्ट लाइन पर हैं। यहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। इसी कारण आए दिन इस क्षेत्र में भूकंप आते हैं। इसके अलावा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पीएम मोदी नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
6 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
8 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
9 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
10 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
11 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
11 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
12 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines