हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: अपनों पर बम गिराने से फुर्सत मिले तो अर्थव्यस्व्था बचाए पाकिस्तान, UNHRC में बोला भारत- अवैध कब्जा खाली करो

Todays Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. वहीं आज बिजनेसमैन समीर मोदी को जमानत मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला भी आज आ सकता है.

विज्ञापन
Credit- News24GFX

Live Updates

00:59 (IST) 24 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 'अपनों पर बम गिराने से फुर्सत मिले तो अर्थव्यस्व्था बचाए पाकिस्तान', UNHRC में बोला भारत- अवैध कब्जा खाली करो

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है. अपने ही लोगों पर बमबारी करने, उत्पीड़न, मानवाधिकारों के उल्लंघन और भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा करने को लेकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है.

उन्होंने कहा कि वह इस मंच का भारत के विरुद्ध निराधार और भड़काऊ बयानों से लगातार दुरुपयोग कर रहा है. हमारे क्षेत्र पर लालच करने के बजाय, उन्हें अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए. पाकिस्तान को फटकारते हुए कहा कि अगर आतंकवाद का निर्यात करने, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने से फुर्सत मिले तो सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर अर्थव्यवस्था, सेना से जकड़ी राजनीति और उत्पीड़न से सराबोर मानवाधिकार रिकॉर्ड को बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

23:00 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गरबा में गैर हिन्दू के नो एंट्री विवाद के बीच रतलाम शहर काजी ने लिखा पत्र

गरबा में गैर हिन्दू के नो एंट्री विवाद के बीच रतलाम शहर काजी ने मुस्लिम समाज के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है. इस पत्र में लिखा गया है कि आप सभी हजरात को मालूम हैं कि हिन्दू भाइयों का एक अहम और बड़ा नवरात्रि पर्व चल रहा है जिसमें गरबे का आयोजन किया जाता है। कई बार ऐसा वाजे तौर पर देखा गया हैं कि मुस्लिम लड़के-लड़कियों के गरबा आयोजन में जाने से आयोजकों को कड़ी आपत्ति होती है और दो समाजो में विवाद की स्थित उत्पन हो जाती है जो हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे पर बुरा असर डालती है।

लिहाजा तमाम घर के बड़े बुजुर्गों से गुजारिश है कि अपने बच्चों को गरबा आयोजनों में जाने से रोके क्योंकि यह दीनी लिहाज़ से भी कतई दुरुस्त नहीं है।

21:30 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कल बिहार के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, अतिपिछड़ा न्याय संकल्प का करेंगे शुभारंभ करेंगे

विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी का 24 सितंबर, 2025 को बिहार दौरे पर रहेंगे. सुबह 10:00 बजे वह सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने वाले हैं. इसके बाद वह दोपहर 1:30 बजे होटल चाणक्य, पटना में अतिपिछड़ा न्याय संकल्प का शुभारंभ करेंगे.

18:32 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सासाराम में फूड प्वाइजनिंग से महिला बटालियन 70 से अधिक प्रशिक्षु महिला सिपाही बीमार

सासाराम में फूड प्वाइजनिंग से महिला बटालियन सासाराम की 70 से अधिक प्रशिक्षु महिला सिपाही बीमार हो गई हैं. महिला बटालियन बेदा में फूड प्वाइजन से हुए सिपाही बीमार हुए हैं. सभी बीमार प्रशिक्षु महिला जवानों को सदर अस्पताल ले जाया गया. दोपहर का खाना खाने के बाद चक्कर, उल्टी तथा दस्त की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल ले लाया गया है.

17:34 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास नहीं हुई फायरिंग- पुलिस

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर 13 के बाहर बाहरी लोगों और जामिया छात्रों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किस पक्ष से चलाई गई। मामले की जांच जारी है।

हालांकि पुलिस के मुताबिक फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई दोनों तरफ के विवाद बीच कुछ लोगों को लगा फायरिंग हुई है। जांच के बाद फायरिंग की बात साबित नहीं हुई है।

16:20 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सिख विरोधी दंगा मामला में सज्जन कुमार के खिलाफ अंतिम बहस

1984 सिख विरोधी दंगा मामला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ एक मामले में अंतिम बहस के लिए लिस्टेड है. सज्जन कुमार जनकपुरी और विकास पुरी पुलिस थानों में दर्ज एफआईआर से जुड़े 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

14:32 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आजम खान की रिहाई पर अपर्णा यादव का बयान

आजम खान की रिहाई पर मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का बयान आया है. उन्होंने कहा कि आजम खान अपनी हरकतों की वजह से जेल गया था. जो लोग आरोप लगा रह हैं कि BJP के साथ सेटिंग हुई है, वो मूर्ख हैं. वे बहुजन समाज पार्टी जॉइन करेंगे.

13:30 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कल मोदी कैबिनेट की अहम बैठक

कल 24 सितंबर 2025 को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है, जो सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री आवास पर होगी. इसमें बिहार चुनाव को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. वहीं कई मुद्दों और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

12:51 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे दीवारों पर पोस्टर लगाने या लिखावट करने से बचें, क्योंकि यह हमारी प्यारी दिल्ली की सुंदरता को बिगाड़ता है. आइए, मिलकर संकल्प लें कि हम अपनी राजधानी को स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाएंगे.

12:01 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सीलमपुर में दुकान पर लूट की कोशिश

सीलमपुर में दुकान पर लूटपाट करने की कोशिश हुई, जिसका विरोध करने पर गोलियां चलाई गई. 22 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे थाना सीलमपुर क्षेत्र के गौतमपुरी, गली नंबर 9 में फायरिंग की घटना हुई. तीन अज्ञात बदमाश एक दुकान में घुसे और दुकानदार को हथियार दिखाकर लूटपाट की कोशिश की. जब दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए.

गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं. वहीं आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

11:27 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लखनऊ में युवक की हत्या से हड़कंप

राजधानी लखनऊ में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है. अली अब्बास नामक युवक का दूसरे धर्म की युवती से 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका के भाइयों पर ही हत्या कराने का आरोप लगा है. हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शादी की बात करने के बहाने युवक को बुलाया गया था. राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र का मामला है.

10:50 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: रांची और दिल्ली में ED की 9 ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड की राजधानी रांची और दिल्ली में आज ED की 9 ठिकानों पर छापेमारी हुई है. ED ने मंगलवार सुबह जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की. ED की टीमों ने कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें दिल्ली के 3 और रांची के 6 ठिकाने शामिल है. यह केस KENKE ब्लॉक और रांची की जमीन से जुड़ा है.

जांच में सामने आया है कि कमलेश कुमार और उनके साथियों ने साजिश रचकर सर्किल ऑफिसर्स के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए और जमीन बेच डाली. इस खेल से आरोपियों ने करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की. आज जिन जगहों पर छापे डाले गए है. उनमें बीके सिंह जो कमलेश कुमार का मुख्य सहयोगी माना जाता है और उससे जुड़े लोगों के घर और दफ्तर शामिल है. ED ने साल 2024 में केस दर्ज किया था और PMLA के तहत जांच शुरू की थी.

10:09 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: रैगिंग से परेशान छात्र ने किया सुसाइड

उप्पल मेडिपल्ली स्थित सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाला जादव साई तेजा, जो आदिलाबाद ज़िले के उत्नूर का रहने वाला था, सीनियर छात्रों की रैगिंग का शिकार हुआ है. सीनियर छात्रों ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया और बार में ले जाकर करीब 10,000 रुपये का बिल बनवाया. बिल की पूरी राशि चुकाने का दबाव डालने पर साई तेजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीण्

09:06 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अलीगढ़ में कार और मिनी ट्रक की टक्कर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नेशनल हाईवे पर एक कार और मिनी ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. आमने-सामने की भिड़ंत से कार और मिनी ट्रक में आग लग गई. हादसे में बच्चे समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मरने की खबर है.

08:38 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब लॉन्च करेगा AI बेस्ड मेडिकल इंस्टूमेंट्स

पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जहां ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और आंखों की खामियों की स्क्रीनिंग के लिए एआई आधारित उपकरण लॉन्च किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज चंडीगढ़ म्युनिसिपल भवन में इसकी शुरुआत करेंगे. स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब सरकार का यह ऐतिहासिक कदम होगा. सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन 600 आंखों की जांच और 300 ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करना है.

08:05 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: फ्रांस ने फिलीस्तीन को दी मान्यता

संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन ने आधिकारिक रूप से फिलीस्तनी को देश के रूप में मान्यता दी. इसके साथ ही कई पश्चिमी देशों ने इजरायल का विरोध करते हुए इसी दिशा में कदम बढ़ाए. कल ही Australia, Britain, Canada और Portugal ने भी फिलिस्तीन को देश के रूप में मान्यता दी, जिसके बाद Monaco, Belgium, Andorra, Malta और Luxembourg ने भी UN मंच से मान्यता दी। अब तीन-चौथाई सदस्य देशों ने फिलिस्तीन को मान लिया है.

Spain, Ireland और Norway ने मई में तथा Sweden ने 2014 में यह कदम उठाया था. अब तक UN के तीन चौथाई सदस्य देशों ने इजरायल का विरोध करते हुए Palestine को मान्यता दे दी है. Israeli PM Benjamin Netanyahu ने फिर दोहराया कि वह Palestine राज्य की अनुमति नहीं देंगे. Israel के UN राजदूत Danny Danon ने कहा कि Israel कार्रवाई करेगा.

07:36 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: रूसी ड्रोन के कारण कोपेनहेगन एयरपोर्ट बंद

NATO देशों को डराने की रूस की कोशिशों के बीच सोमवार रात को कोपेनहेगन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था. एयरपोर्ट को सोमवार रात को हाई अलर्ट पर तब रखा गया, जब 2-3 बड़े अज्ञात ड्रोन दिखाई देने के बाद डेनमार्क एयरस्पेस बंद कर दिया गया था. सभी उड़ानें रोक दी गईं थीं और 35 से अधिक फ्लाइट्स को स्वीडन डायवर्ट किया गया था.

कुछ ही मिनटों बाद नॉर्वे और स्वीडन के एयरपोर्ट के पास भी ड्रोन देखे गए, जिससे पूरे Scandinavia में सुरक्षा बढ़ा दी गई. हाल के हफ्तों में रूस के ड्रोन और फाइटर जेट्स की NATO एयरस्पेस में घुसपैठ बढ़ी है, जिसने उत्तरी यूरोप की चिंताएं बढ़ा दी हैं. यूक्रेन और जेलेंस्की का समर्थन करने की वजह से रूस ने NATO देशों को धमका रहा है.

07:05 (IST) 23 Sept 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: समीर मोदी को आज मिल सकती है जमानत

दिल्ली की साकेत कोर्ट आज बिजनेसमैन समीर मोदी की जमानत याचिका पर फैसला सुना सकता है. समीर मोदी पर दुष्कर्म का आरोप है और इस समय वह न्यायिक हिरासत में है. अतिरिक्त सेशन जज विपिन खरब ने कैमरे के सामने केस की सुनवाई की. क्योंकि वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर ने अदालत से बंद कमरे में कैमरे के सामने दलीलें सुनने का अनुरोध किया था.

Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज 23 सितंबर दिन मंगलवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली की साकेत कोर्ट बिजनेसमैन समीर मोदी की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी. वहीं आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं और 9 अक्टूबर को उनके बसपा जॉइन करने की अटकले हैं. दूसरी ओर, असम के गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

इधर, देश के गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे. हिमाचल प्रदेश में अनियंत्रित विकास के चलते पर्यावरण को हुए नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेकर केंद्र-राज्य सरकार को नोटिस दिया है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola