Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: BEST बस की चपेट में आने से 4 से 6 यात्री घायल
भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड परिसर में मंगलवार रात एक BEST बस की चपेट में आने से 4 से 6 यात्रियों के घायल होने की आशंका है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस रिवर्स लेते समय यात्रियों से टकरा गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना रात 10:05 बजे मिली. सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस को रवाना किया गया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है. फिलहाल घायलों की सटीक संख्या और हालत की पुष्टि होना बाकी है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार सस्पेंड
दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों अधिकारियों पर लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं. इसके साथ ही कापसहेड़ा में एक डीड राइटर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. सरकार ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: DRDO ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफलतापूर्ण परीक्षण
पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (एलआरजीआर 120) का पहला उड़ान परीक्षण आज इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था. उड़ान के दौरान सभी युद्धाभ्यासों का प्रदर्शन करते हुए रॉकेट का 120 किलोमीटर की रेंज को खत्म किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: गंगासागर पर ब्रिज का शिलान्यास करेंगी CM ममता
CM ममता ने की घोषणा- सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास जनवरी के दूसरे सप्ताह में, 5 जनवरी को गंगासागर में ब्रिज का रखूंगी नींव. बोलीं- 'मुझ पर तुष्टिकरण के आरोप, लेकिन मैं सेक्युलर, लोग गुरुद्वारे जाने पर चुप्पी साध लेते, ईद कार्यक्रम में सवाल उठाते हैं'.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: कोलकाता में हुआ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात से पश्चिम बंगाल के 3 दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान वे अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: CM धामी ने दी एंजेल चकमा के परिवार को वित्तीय सहायता
उत्तराखंड CMO के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्रा एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा के लिए तत्काल वित्तीय सहायता मंजूर की गई है. पहली किस्त के तौर पर 4,12,500 रुपए की रकम जारी की गई है. यह सहायता अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के तहत मंज़ूर की गई है.
'हुमायूं कबीर TMC है और TMC हुमायूं कबीर है...', BJP का बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, 'यह(हुमायूं कबीर) TMC का प्लान-बी है. हुमायूं कबीर TMC है और TMC हुमायूं कबीर है. इन दोनों में कोई अंतर नहीं है. अगर TMC नहीं जीत पाई तो क्या करेंगे इसलिए इन्होंने अपनी बी-टीम खड़ी कर दी है... आज अल्पसंख्यक भी TMC को वोट देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने भी TMC को परख लिया है... जनता ने ठान लिया है और इस बार जनता TMC का विसर्जन करके रहेगी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: मेरे पति को मारना चाहते हैं लोग- पीड़िता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: दिल्ली: उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर SC के रोक लगाने के बाद, पीड़िता ने कहा, 'मैं सुप्रीम कोर्ट को मुझे राहत देने के लिए धन्यवाद देती हूं. मेरा वीडियो मेरे पति के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर पब्लिकली शेयर किया जा रहा है ताकि उनकी पहचान करके उन्हें मारा जा सके... मेरे पति डरे हुए हैं... इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: इंडिगो ही इस ड्यूटी में फेल हुई- शशि थरूर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: इंडिगो फ्लाइट में रुकावटों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'मैं इस पूरी स्थिति से थोड़ा निराश हूं... यह काफी चौंकाने वाली बात है कि एयर इंडिया, जिसका मार्केट में लगभग 30% हिस्सा है, और दो दूसरी छोटी एयरलाइंस अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाईं और पर्याप्त पायलटों की भर्ती कर पाईं. किसी तरह सिर्फ इंडिगो ही इस ड्यूटी में फेल हुई. इसके लिए गंभीर एनालिसिस और कुछ जवाबदेही होनी चाहिए, जो यात्रा करने वाले सभी लोगों की इच्छा है.'
शुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में निकाला विरोध मार्च
विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने झूठे मामलों में BJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और मातृशक्ति पर अमानवीय पुलिस अत्याचार के विरोध में नंदीग्राम बस स्टैंड से जानकीनाथ मंदिर तक एक विरोध मार्च और बैठक में भाग लिया.
लखनऊ में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा, भ्रष्टाचार का आरोप
जिला पंचायत सदस्यों ने किया हंगामा. जिले से आए सभी जिला पंचायत सदस्यों ने किया हंगामा. हाथों में तख्ती बैनर लेकर किया हंगामा. अपर मुख्याधिकारी प्रणव पांडे के खिलाफ किया हल्लाबोल. नक्शा स्वीकृति और विकास कार्यों में रिश्वतखोरी को लेकर किया हंगामा. सदस्यों का आरोप जिला पंचायत कार्यालय में हो रहा भ्रष्टाचार.
बोर्ड की बैठक में अपर मुख्याधिकारी के खिलाफ पास हुआ निंदा प्रस्ताव. निंदा प्रस्ताव के साथ भ्रष्ट जिला पंचायत कर्मियों का रोका गया वेतन. अपर मुख्याधिकारी के संरक्षण में हो रहा भ्रष्टाचार.
ED का गैंगस्टर इंद्रजीत पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैंगस्टर इंद्रजीत के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लेते हुए उसके कई ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है.
बगोदरा पुलिस ने पकड़ी लाखों की शराब तस्करी
अमदावाद ग्रामीण जिले के बगोदरा पुलिस स्टेशन की टीम ने टोल टैक्स पर वाहन चेकिंग के दौरान GJ-27-TD-0838 नंबर की अशोक लेलैंड ट्रक को रोका. ट्रक में गोडरेज कंपनी के बक्सों के पीछे छिपाकर 379 पेटियों में 16,608 बोतलें भारतीय बनावट की परप्रांतीय शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 58,02,000 रुपये है. ट्रक की कीमत 20,00,000 रुपये और अन्य सामान सहित कुल मूल्य 1,37,64,956 रुपये है. ट्रक चालक अतीक अहमद मोहम्मद नसीर खान पठान जबकि शराब लड़ने वाला रोहित यादव और एक अज्ञात व्यक्ति जो शराब मंगाने वाला है कि तलाश की जा रही है . यह 31 दिसंबर तक चलने वाली प्रोहिबिशन ड्राइव का हिस्सा है.
लखनऊ में 100 से ज्यादा भेड़ों की मौत से इलाके में हड़कंप
लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास बड़ी लापरवाही - लगातार मवेशियों की मौत. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बनाई गई पार्किंग का मामला. कार्यक्रम के बाद बचा खाना पार्किंग क्षेत्र में फेंका गया. फेंके गए खाने को खाने से भेड़ों की मौत का आरोप. घटना से गरीब पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: डीएसी बैठक में 80,000 करोड़ के प्रस्ताव पास
डीएसी की बैठक में 80,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: असम में गृहमंत्री ने किया संबोधित
असम के नागांव में बटाद्रवा स्थान पुनर्विकास परियोजना के अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं भारत रत्न गोपीनाथ जी को याद करना चाहता हूं। अगर वे न होते तो असम और पूरा पूर्वोत्तर आज भारत का हिस्सा न होता। गोपीनाथ जी ही थे जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू को असम को भारत में रखने के लिए बाध्य किया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: मुंबई में शरद पवार की एनसीपी को बड़ा झटका
मुंबई एनसीपी शरद पवार गुट की अध्यक्ष राखी जाधव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बीएमसी चुनाव से पहले शरद गुट को मुंबई में बड़ा झटका लगा है। राखी जाधव मुंबई सीट बंटवारे और टिकट को लेकर नाराज बताई चल रही थी। भाजपा विधायक पराग शाह ने राखी को भाजपा में शामिल करवाया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहता भी उपस्थित रहे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: पश्चिम बंगाल बंद करने आह्वान
केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के बयान को लेकर पश्चिम बंगाल का मतुआ समाज आक्रोशित है, इसलि अखिल भारतीय मतुआ महासंघ ने 5 जनवरी 2026 को बंगाल बंद का आह्वान किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश पर रोक
अरावली मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को जारी किए आदेश पर रोक लगा दी है और 4 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात को नोटिस जारी किया है. मामले में सुनवाई करते हुए बेंच ने मामले की साफ-साफ जानकारी देने को केंद्र सरकार को कहा है. साथ ही एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का निर्देश भी दिया. वहीं अब मामले की सुनवाई 21 जनवरी 2026 को होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: SG मेहता ने ट्रायल कोर्ट के दोषसिद्धि आदेश का हवाला दिया
SG मेहता ने अदालत के समक्ष ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित दोषसिद्धि के आदेश को पढ़ते हुए बताया कि --अभियुक्त को 15 वर्ष, 10 महीने और 13 दिन की सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि यह अवधि ट्रायल कोर्ट की तथ्यात्मक (factual) निष्कर्षों पर आधारित है। SG मेहता ने आगे बताया कि दोषसिद्धि के खिलाफ अपील लंबित है, लेकिन ट्रायल कोर्ट का यह निष्कर्ष स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड पर मौजूद है।
उन्होंने IPC की धारा 375 (बलात्कार की परिभाषा) का उल्लेख करते हुए कहा कि अभियुक्त निश्चित रूप से बलात्कार के अपराध में दोषी ठहराया गया है। इसके बाद SG मेहता ने संबंधित धाराओं को पढ़कर यह भी स्पष्ट किया कि कानून के तहत न्यूनतम और अधिकतम सजा की अवधि क्या निर्धारित है, जिससे यह साबित होता है कि ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई सजा वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की दलीलें
उन्नाव रेप केस में सुनवाई चल रही है। सीबीआई ने कहा कि ये मामला नाबालिग से रेप का मामला है। ये गंभीर अपराध है। कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: सीजेआई की बेंच कर सेंगर केस की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव केस मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में CJI की बेंच में सुनवाई हो रही है।
CJI जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे के महेश्वरी, जस्टिस ऑगस्टिन जार्ज मसीह की बेंच में सुनवाई हो रही है। CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में मौजूद और कोर्ट के सामने दलील रख रहें हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: उन्नाव रेप केस में शुरू हुई सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव रेप केस में सुनवाई शुरू हो गई है। इस दौरान कोर्ट के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से महेंद्र भट्ट को फोन पर ये धमकी मिली है। धमकी के अलावा बदमाश ने अपशब्द और अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया। महेंद्र भट्ट ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: राजस्थान में बड़ा हादसा
राजस्थान के अलवर में बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक और स्लीपर बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: दिल्ली एयरपोर्ट पर 64 फ्लाइट्स रद्द
आज दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली और जाने वाली 64 उड़ानें रद्द कर दी गईं। 8 उड़ानों का मार्ग बदला गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
उन्नाव रेप केस का मामला अब सुप्रीम कोर्ट चला गया है। आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने के विरोध में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई होनी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर हादसा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब धू-धू कर जलती एक कार ने पूरे एक्सप्रेसवे की रफ्तार को थाम दिया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस पर बड़ा हादसा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब धू-धू कर जलती एक कार ने पूरे एक्सप्रेसवे की रफ्तार को थाम दिया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: मुंबई को बीजेपी को बड़ा फायदा
मुंबई में बीएमसी चुनाव का शोर तेज हो गया है। इसी बीच खबर है कि एनसीपी शरद पवार ग्रुप की मुंबई जिलाध्यक्ष राखी जाधव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इसे बीजेपी के लिए बड़ा फायदा माना जा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: BMC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सूची
बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की है। पहली लिस्ट में 66 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: ED ने रायपुर में 9 जगह मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय का रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में नौ परिसरों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कर रहा है। यह तलाशी अभियान भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी में हरमीत सिंह खानुजा, उनके सहयोगियों, संबंधित सरकारी अधिकारियों और भूस्वामियों से जुड़े परिसर शामिल हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: यूपी में कार पर पलटा ट्रक
रामपुर -नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पहाड़ी गेट के पास भूसे से भरा ट्रक बोलेरो कार के ऊपर पलट गया, हादसे में SDO के ड्राइवर की मौके पर ही मौत, घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: सिलीगुड़ी में भाजपा से जुड़े 5 हजार लोग
सिलीगुड़ी में 5,000 से ज़्यादा चाय और फैक्ट्री वर्कर BJP में शामिल हुए। वे सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी में BJP पार्टी ऑफिस में हुई जॉइनिंग मीटिंग में BJP के भारतीय चाय वर्कर्स यूनियन में शामिल हुए। अलीपुरद्वार के MP मनोज तिग्गा, सिलीगुड़ी MLA डॉ. शंकर घोष, माटीगारा-नक्सलबाड़ी MLA आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा MLA दुर्गा मुर्मू और दूसरे नेता मौजूद थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: आज रक्षा क्षेत्र के लिए अहम बैठक
आज दोपहर 12 बजे Defence acquisition council की मीटिंग होनी है। इस बैठक में देश की तीनों सेनाओं के लिए उन सभी हथियारों और उपकरणों पर मुहर लग सकती है जिसकी उन्हें बेहद सख्त जरूरत है। मेर्टिंग में रक्षा मंत्री,रक्षा सचिव, सीडीएस, तीनों सेना प्रमुख मौजूद रहेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है। अनाकापल्ली के इलामंचिली के पास टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई। आग लगने के बाद सूचना मिलने पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी। यात्रियों ने चेन खींची। हादसे में एक यात्री की मौत की खबर मिल रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: यूपी में 1 जनवरी तक स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Upadate: अरावली पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। कई दिनों से अरावली पर्वतमाला पर चल रहे विवाद पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा।
Breaking News: आज 29 दिसंबर है। आज सबसे प्राचीन पर्वतमाला के लिए काफी अहम दिन है। सुप्रीम कोर्ट मामले में सुनवाई करेगा। इसके अलावा उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली राहत के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर, नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष एवं पूर्व पत्रकार रवि लामिछाने ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी दिल्ली में जांच अभियान तेज कर दिया है। बीती रात दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में विशेष इंटीग्रेटेड चेकिंग ड्राइव चलाए गए।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines