हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गैर-मराठी रिक्शा चालक 15 अगस्त तक सीख लें मराठी', महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री का बड़ा बयान

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर दोनों देश अड़े हैं। इस बीच विवाद में अब रूस और UN की एंट्री भी हो गई है। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन और अराघची की मुलाकात पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

Live Updates

23:46 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को 2022 के ऊना धर्म संसद से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को 2022 के ऊना धर्म संसद से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा, जिनमें Hate Speech पर कार्रवाई की मांग की गई थी.

यह मामला यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यक्रमों में कथित भड़काऊ भाषणों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं से जुड़ा है. याचिकाकर्ताओं ने पुलिस और राज्य सरकारों से ऐसे भाषणों पर सख्त कदम उठाने की मांग की थी. यह फैसला Hate Speech पर सुप्रीम कोर्ट के व्यापक रुख और आगे की कानूनी दिशा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

21:44 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में BJP की जीत के बाद जश्न का माहौल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में उत्सव का माहौल है. मतगणना के रुझानों में नगर निगमों से लेकर जिला और तालुका पंचायतों तक, हर जगह भाजपा का दबदबा नजर आ रहा है.

इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता कमलम पहुँचे. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसी बीच मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता का आभार व्यक्त किया. हालांकि कांग्रेस और आप के साथ-साथ सपा और AIMIM ने भी कुछ सीटें हासिल की हैं, लेकिन पूरी तरह से भाजपा की लहर दिखाई दे रही है.

20:11 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी नेतृत्व में संसद में एक बहुत अच्छा कानून लाया गया- स्वाति मालीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राज्यसभा सांसद और BJP नेता स्वाति मालीवाल कहती हैं, "आज हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन यह शर्म की बात है कि आज भी देश की संसद में महिलाओं की आबादी सिर्फ 14.4% है... प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संसद में एक बहुत अच्छा कानून लाया गया, महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला कानून लाया गया और विपक्ष ने इसे खारिज कर दिया... यह शर्म की बात है। मैं विपक्ष के इस कदम के पूरी तरह खिलाफ हूँ..."

17:50 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के युद्ध समाप्ति के लिए प्रस्तावित शांति योजना से असंतुष्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के युद्ध समाप्ति के लिए प्रस्तावित शांति योजना से असंतुष्ट हैं, क्योंकि उसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता को स्थगित करने की बात कही गई है.

ईरान चाहता है कि पहले युद्धविराम घोषित किया जाए और अमेरिकी नौसैनिक अवरोध हटाया जाए. उसके बाद बातचीत चरणबद्ध तरीके से हो, जिसमें परमाणु मुद्दे पर वार्ता अंतिम चरण में की जाए.

Reuters के अनुसार वॉशिंगटन का कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा तुरंत होनी चाहिए, इसे टाला नहीं जा सकता. इस बातचीत के रुख के कारण दोनों पक्षों के बीच अभी भी बड़ा अंतर बना हुआ है और समझौते की संभावना अभी अनिश्चित है.

17:04 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे: बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस).

अयोध्या-मुंबई ट्रेन श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, जिससे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संबंध मजबूत होंगे.

(अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस के दृश्य)

14:41 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हजारीबाग में पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट

हजारीबाग में पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार ने चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर मंत्री से सवाल पूछा था। सवाल पूछते ही माहौल अचानक गरमा गया। आरोप है कि मंत्री के आसपास मौजूद समर्थकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया। सत्ता से सवाल पूछना अब जोखिम भरा हो गया है।

14:03 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गैर-मराठी रिक्शा चालकों को मराठी सीखने के लिए मोहलत मिली

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनायक ने राज्य में ऑटो रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्यता के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1 मई से परिवहन विभाग अपना अभियान जारी रखेगा और रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन लगातार किया जाएगा।

इस दौरान जिनके दस्तावेज़ या लाइसेंस में किसी तरह की अनियमितता पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मराठी भाषा को लेकर फिलहाल राहत दी गई है। चालकों को मराठी सिखाने के लिए 1 मई से 15 अगस्त तक का समय दिया गया है।

इस अवधि में आरटीओ और अन्य संस्थाओं के माध्यम से उन्हें मराठी सिखाई जाएगी। सरकार ने 15 अगस्त तक की मोहलत दी है, जिसके बाद आगे समय बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, 1 मई से वेरिफिकेशन अभियान जारी रहेगा और मराठी के अलावा अन्य किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी

13:21 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 84 वर्षीय बुजुर्ग से 85 लाख की ठगी

नोएडा में साइबर ठगों ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए एनटीपीसी से रिटायर्ड 84 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठग लिया। आरोपियों ने खुद को साइबर सेल और CBI अधिकारी बताकर पीड़ित को 16 दिनों तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाए रखा। ठगों ने बुजुर्ग को धनशोधन और मानव तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर डराया और किसी को जानकारी न देने का दबाव बनाया।

भय के माहौल में पीड़ित से कई ट्रांजेक्शन कराए गए। इस दौरान 30 लाख रुपये केरल और 55 लाख रुपये तमिलनाडु के बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए, जिससे कुल 85 लाख रुपये की ठगी हुई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की तलाश जारी है।

12:43 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पार्क से हिरणों को राजस्थान भेजा जाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के एएन झा पार्क से हिरणों को राजस्थान भेजने की की मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को वन्यजीव स्थानांतरण के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। हिरणों को पूरी सिक्योरिटी के बीच सीक्रेट तरीके से दिल्ली से राजस्थान भेजा जाएगा।

12:10 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनीष सिसोदिया ने भी जस्टिस शर्मा का बहिष्कार किया

AAP नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट की जज शर्मा के समक्ष शराब नीति मामले में सुनवाई या बहस में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। सिसोदिया का ये फैसला AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के उसी मामले में जज शर्मा की कार्यवाही का बहिष्कार करने के फैसले के तुरंत बाद आया है।

सिसोदिया ने जज शर्मा को लिखे पत्र में कहा कि मामले में उनकी निष्पक्षता पर उनके संदेह अब भी बरकरार हैं। पत्र में उन्होंने जज शर्मा के उस फैसले का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बच्चे सरकारी पैनल वकील हैं, इसे उनके खिलाफ नहीं माना जा सकता क्योंकि उन्हें वकालत का अधिकार है।

सिसोदिया के पत्र के अनुसार, किसी ने यह नहीं कहा कि जज के बच्चे वकालत न करें या सरकारी वकील न बनें। लेकिन सिसोदिया ने सवाल उठाया है कि क्या जज पर केंद्र सरकार से अपने बच्चों की नियुक्ति की परिस्थितियों का खुलासा करने का दायित्व नहीं था?

11:28 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पहाड़गंज के चूना मंडी में घर में लगी आग

पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी में मंगलवार दोपहर एक मकान में आग लगने से एक दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया। दमकल विभाग के अनुसार, दोपहर 2:40 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद एक वॉटर टेंडर और एक वॉटर बाउजर मौके पर भेजे गए। करीब 3:10 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

आग मकान नंबर 2870/4 की तीसरी मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। हादसे में 60 वर्षीय रमेश, पुत्र प्रभु दयाल, गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, 58 वर्षीय नरेश, पुत्र प्रभु दयाल, के हाथ में मामूली जलने की चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

11:01 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिक्किम में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खोली। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिक्किम पूर्व का स्वर्ग है। यहां शांति और आंनद है। आज सिक्किम के स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

10:43 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आप ने सभी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई

आप ने सभी पार्टी विधायकों की कल जालंधर में अहम बैठक बुलाई है। इससे पहले सभी वर्करों की बैठक बठिंडा में बुलाई गई थी, जहां पर पूरे थाने पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए थे। आने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव और राज्यसभा में हुए बड़े फिर बदल के बाद यह आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक होगी।

10:18 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रिकवरी एजेंट और कस्टमर में बीच सड़क में मारपीट

पुणे की क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट और कस्टमर के बीच सड़क पर मारपीट हुई है। पुणे के हड़पसर इलाके में 'नंबर 15 चौक' पर बकाया क्रेडिट कार्ड की रिकवरी को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया। रिकवरी एजेंट और कस्टमर के बीच खूब मारपीट हुई। एजेंट क्रेडिट कार्ड का बकाया पैसा लेने के लिए कस्टमर के पास गया था। इस झगड़े के दौरान दोनों लोगों के बीच मारपीट हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए।

09:39 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेहराज मलिक पर लगा एक्ट हाई कोर्ट ने किया खारिज

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट ने डोडा से AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगाए गए पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) को रद्द कर दिया और उन्हें जेल से रिहा करने के आदेश दिए। आज मेहराज मलिक जेल से बाहर आए और उनके समर्थक उन्हें कठुआ जेल लेने पहुंचे। बता दें कि डोडा से विधायक मेहराज मलिक PSA के तहत एक साल से कठुआ जेल में बंद थे और डोडा से विधायक हैं।

09:01 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दाऊद इब्राहिम का करीब सलीम डोला पहुंचा भारत

सलीम डोला भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी भी रहा है। उसे इसी महीने एजेंसियों की मदद से तुर्की के इस्तांबुल में पकड़ा गया था। आज तड़के सलीम डोला को भारत लाया गया। कुख्यात ड्रग तस्कर और दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला को भारत लाया गया। इंटरनेशनल ऑपरेशन के बाद उसे तुर्की से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया है। ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए भारतीय एजेंसियों ने एक बड़े ऑपरेशन को ऑपरेशन अंजाम दिया है।

08:25 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के जकार्ता में 2 ट्रेनों के बीच टक्कर में 5 की मौत

इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसास्थल पर बचाव कार्य जारी है, क्योंकि क्षतिग्रस्त ट्रेनों के बीच 4 यात्री फंसे हुए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

08:12 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका

पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका होने से पटरी को नुकसान पहुंचा है। वहीं मौके से एक शख्स का शव भी बरामद हुआ है। ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। शंभू-अंबाला रेल ट्रैक के पास धमाका हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। मामले में आगे की जांच जारी है।

08:04 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र लगेगा। जिसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। चर्चा करने के बाद प्रस्ताव को पास कराया जाएगा। रेखा गुप्ता सरकार का मकसद महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना और आरक्षण का विरोध करने वालों को सबक सिखाना है। इसलिए आज सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

07:30 (IST) 28 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से काशी का दो दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से काशी का दो दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरान वे काशी में जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बंगाल के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद महिलाओं को संबोधित करेंगे। नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर अपनी बात रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 6332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस पुणे और अयोध्या मुंबई को हरी झंडी दिखाएंगे। 29 अप्रैल को बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर का दर्शन पूजन करेंगे। शाम 5 बजे 40000 से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।

आज 28 अप्रैल दिन मंगलवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र लगेगा, जिसमें महिला आरक्षण को लेकर निंदा प्रस्ताव पेश करके उसे पास कराया जाएगा। वहीं आज PM मोदी उत्तर प्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इससे पहले वे सिक्किम की राजधानी गंगटोक में सुबह 9:30 बजे प्रसिद्ध ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे।

बनारस में वे बनारस लोकोमोटिव वर्क्स का उद्घाटन करेंगे। इधर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों (PMGSY-IV) में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola