Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवा में गोवा मेडिकल कॉलेज की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के निकट स्थित हवाई बीच पर मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में छूट बढ़ा दी है. BIS स्टैंडर्ड के मुताबिक फ्यूल ब्लेंड्स पर एक्साइज ड्यूटी की दर शून्य होगी.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस की मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का मामला कोर्ट में है. आज राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम वापसी का आखिरी दिन है, यदि सुप्रीम कोर्ट से तुरंत कोई हस्तक्षेप या फैसला नहीं आता है तो मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर मुकाबला खत्म हो जाएगा. बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें मणिपुर के इम्फाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ के मुर्दाघर में लाया गया है. इन लोगों को कथित तौर पर 13 मई, 2026 को लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था. लियांगमाई नागा काउंसिल अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने कहा, “हमें अभी-अभी 6 शव मिले हैं, कुकी नार्को-आतंकवादियों ने 13 मई को इन लोगों का अपहरण किया था और हमें गहरा सदमा लगा है कि आज हमें उनके शव मिले हैं. हम बुरी तरह टूट चुके हैं और सदमे में हैं कि उन्हें किस तरह मारा गया.” उन्होंने आगे कहा, “शव तो आ गए हैं, लेकिन हमने अभी तक उनकी पहचान नहीं की है, हम चेहरा देखकर पहचान होने का इंतजार कर रहे हैं. हमें असल स्थिति का ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन यह बहुत निराशाजनक है.”
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी सत्यांजल पांडे को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत का नया कार्यवाहक उच्चायुक्त नियुक्त किया जा सकता है. 2008 बैच के आईएफएस पांडे, अभी श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आने से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. शुरुआती कयासों में इस हादसे के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद (Governing Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा, PM मोदी आज NDA सरकार के राज्यों के CM और डिप्टी CM के साथ भी बैठक करेंगे. वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे. कलकत्ता हाई कोर्ट में आज ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर अहम सुनवाई होगी.
---विज्ञापन---
PM मोदी और ट्रंप की जी-7 में हो सकती है मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में 15 से 17 जून तक होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, एच-1बी वीजा और ऊर्जा सहयोग प्रमुख मुद्दे रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे. वह पहले फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और इसके बाद स्लोवाकिया का दौरा करेंगे.
---विज्ञापन---
दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-ओलों की चेतावनी
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है. मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा. इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---