Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रुड़की में दलित समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड : हरिद्वार जिले के रुड़की में भगवानपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बिनारसी गांव में श्री संत रविदास जयंती के जुलूस के दौरान झड़प हो गई. यह हिंसक झड़प दलित समुदाय के दो गुटों के बीच हुई. इसके बाद हुई गोलीबारी और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
ANI से फोन पर बात करते हुए हरिद्वार के SSP परमेंद्र डोभाल ने बताया कि यह विवाद दो पड़ोसियों के बीच हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भदरवाह घाटी में एक बार फिर हुई ताजा बर्फबारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भदरवाह, जम्मू-कश्मीर: 3 दिन धूप रहने के बाद, भदरवाह घाटी में एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई है. मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई और भारी बर्फबारी से ट्रैफिक बाधित हुआ, जिससे यात्रियों और दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान सरकार अपने ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रही- मदन लाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले पर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान सरकार या PCB, वे सब अपने ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे उनकी समस्याएं हल नहीं होंगी. किसी को तो सही सोचने वाला होना चाहिए. वे इस समय सही नहीं सोच रहे हैं. वे बांग्लादेश को सपोर्ट करना चाहते हैं. आप बांग्लादेश को सपोर्ट करते रहिए. यह हमारा काम नहीं है. आखिर में, बांग्लादेश को नुकसान होगा, और पाकिस्तान को भी नुकसान होगा... मुख्य बात यह है कि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, ये क्रिकेट के लिए सबसे बड़े देश हैं, उन्हें भीड़ मिलेगी, उन्हें सारी स्पॉन्सरशिप मिलेगी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने की संत निरंजन दास से मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जालंधर, पंजाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संत निरंजन दास जी से मुलाकात की. पीएम मोदी आज जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में शामिल हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पब्लिक कैपिटल खर्च फिर से बढ़ा दिया गया है- कांग्रेस सांसद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: UnionBudget2026 पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'नॉमिनल GDP पिछले 10 सालों से घट रही है. टैक्स कलेक्शन बहुत कम है. इसलिए, कोई रेवेन्यू नहीं आ रहा है. पब्लिक कैपिटल खर्च फिर से बढ़ा दिया गया है, जिसका मतलब है कि प्राइवेट कैपिटल खर्च या प्राइवेट इन्वेस्टमेंट शुरू नहीं हो रहा है. फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट घट रहा है. इसलिए, आप बड़ी-बड़ी बातें कर सकते हैं. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था की स्ट्रक्चरल समस्याओं का समाधान नहीं होगा. जहां भी फाइनेंशियल आवंटन की घोषणा की गई है, वह पांच साल के लिए है, है ना?'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का किया दौरा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का दौरा किया और एयरपोर्ट के नए नाम 'श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर' का अनावरण किया. प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट पर अमरिंदर सिंह ने किया पलटवार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, 'मैं नवजोत कौर सिद्धू के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता. वह किस इस्तीफे की बात कर रही हैं, जब वह पार्टी में हैं ही नहीं? उन्हें पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें मानसिक इलाज की जरूरत है. मैं उनके बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता. जब किसी इंसान की मानसिक हालत ठीक नहीं होती, तो वह जो कह रहा है, उस पर गुस्सा नहीं होना चाहिए.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीलंका में चार से 11 फरवरी तक भगवान बुद्ध के देवनीमोरी अवशेषों का प्रदर्शन
भगवान बुद्ध के पवित्र देवनी मोरी अवशेष पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के तहत श्रीलंका में प्रदर्शित किए जाएंगे. अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शनी कोलंबो में चार से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी. ये पवित्र अवशेष गुजरात के देवनीमोरी क्षेत्र से उत्खनन के दौरान प्राप्त हुए थे और वर्तमान में वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के संरक्षण में हैं.श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर आगामी प्रदर्शनी की जानकारी साझा की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: माघ पूर्णिमा पर अब तक 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज मेले में अब तक लगभग 1 करोड़ 80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है. वाराणसी के अलग अलग घाट पर अब तक 45 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बलूचिस्तान में 15 पाक सैनिकों की हत्या
बलूचिस्तान में बलोच विद्रोही पाक आर्मी पर हावी हो गए हैं. सेना की पब्लिसिटी ISPR ने स्वीकार किया है कि रविवार को ग्वादर और खारान में बलूच विद्रोहियों के समन्वित हमलों से 18 नागरिक और 15 सैनिक मारे गए. दूसरी ओर, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रवक्ता जीयंद बलोच का दावा है कि 'Op Herof 2.0 के तहत 10 घंटों में बीएलए लड़ाकों ने 84 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और 18 को पकड़ लिया.
उनके अनुसार इसमें 7 BLA लड़ाके शहीद हुए। BLA ने ग्वादर की सड़कों पर गश्त की और क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, डलबंदिन, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, पासनी, तुर्बत, टंप, बुलेदा, मंगोचर, लासबेला, केच व अवरण में दुश्मन के सैन्य, प्रशासनिक व सुरक्षा ठिकानों पर एक साथ हमले किए. BLA लड़ाकों ने केंद्रीय सैन्य मुख्यालय समेत कई पोस्ट कब्जे में ले रखीं हैं और पाकिस्तान सेना को भारी नुकसान हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में युवक की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मैराथन में युवक की मौत हो गई है. युवक को सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची. युवक कोलकाता से आया था और मैराथन में फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी मौत हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज अजीत पवार का अस्थि कलश NCP ऑफिस लाया गया
आज सुबह 9:30 बजे दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अस्थि कलश राजगढ़ स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राज्य कार्यालय, ए/4 में लाया गया. अस्थि कलश की विधिवत पूजा (पूजन) राज्य अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे द्वारा किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान की अमेरिका से युद्ध टालने की कोशिश
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लरिजानी ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्ध टालने को लेकर बातचीत चल रही है. वे शनिवार को मॉस्को पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति पुतिन के साथ चर्चा में अमेरिका के साथ तनाव कम करने पर फोकस रहा. अमेरिका सैन्य कार्रवाई की धमकियों के बीच नेगोशिएशन्स के लिए ईरान पर दबाव बना रहा है और यह मुलाकात ईरान के द्वारा मसले को कूटनीतिक तरीके से हैंडल करने की कोशिशों का हिस्सा है. क्रेमलिन ने मुलाकात के बाद बयान तो जारी किया, लेकिन लरिजानी की तरह किसी परिणाम का ज़िक्र नहीं किया, जिससे साफ है कि युद्ध टालने को लेकर बातचीत अभी जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में हादसे में 5 लोगों की मौत
बिहार के पटना जिले में बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में ऑटो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. पांचों मृतक आरा के रहने वाले हैं. सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर में सिलेडर फटने से 2 युवकों की मौत
राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हुआ है. विश्वकर्मा इलाके में ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर फटने से 2 युवकों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. धमाका इतना तेज था कि गैस प्लांट की ऊपर की टीन शेड उड़ गई और एक दीवार भी गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही तुंरत पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची.
तुरंत गैस प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. गैस सिलेंडर के तेज धमाके की वजह से आसपास की कुछ दुकानों के शटर टूट गए हैं. यहीं नहीं कुछ घरों में दरारें भी आईं हैं. धमाके के बाद फैक्ट्री की सीमेंट की चादरें काफी दूर जाकर गिरी. फैक्ट्री के पास रहने वाले लोग फैक्ट्री को बंद कराने की मांग कर दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज पंजाब के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी 2026 को पंजाब का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा करेंगे और हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर‘ रखने की घोषणा करेंगे. श्री मोदी पंजाब के लुधियाना में हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे. संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जालंधर भी जाएंगे, जहां वे डेरा सचखंड बल्लां में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.
आज एक फरवरी 2026 दिन रविवार है और आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, जिसमें भी टैक्स स्लैब को लेकर ऐलान पर देशभर की नजरें टिकी हैं. वहीं आज से दिल्ली से शंघाई के लिए एअर इंडिया की उड़ानें शुरू होने जा रही हैं. उधर आज अजीत पवार का अस्थि कलश बारामती से मुंबई लाया जाएगा और NCP ऑफिस में रखा जाएगा. इधर आज गुरु रविदास जयंती भी है और इस मौके पर आज प्रधानमंत्री मोदी पंजाब जाएंगे और जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लां में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines