Live Updates
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर भारी बारिश, यहां देखें वीडियो
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third Party)westbengal pic.twitter.com/BC7meEUcsF
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2025
महाराष्ट्र के अमरावती में लगी भीषण आग
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC)maharashtra pic.twitter.com/lkmbFBlv1E
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2025
झारखंड में सुरक्षाकर्मियों ने बरामद किया शक्तिशाली आईईडी
READ: https://t.co/h6Kf00m031 pic.twitter.com/BkwrQOuGmq
— Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2025
अरिजीत सिंह के कार्यक्रम की वजह से लगा लंबा जाम, फंसी सैकड़ों गाड़ियां
(Visuals from: Mukai Chowk, Pimpri Chinchwad) pic.twitter.com/KG8yiCpZ9H
— ANI (@ANI) March 16, 2025
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने संजय राउत पर बोला बड़ा हमला, कहा-मानसिक संतुलन को खो चुके हैं
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2025
बीरभूम जिले में हुई झड़प पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा- तृणमूल सरकार कर रही राजनीति
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2025
एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया उद्घाटन
— ANI (@ANI) March 16, 2025
पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर क्या बोली सांसद बांसुरी स्वराज? यहां देखें
watch | Delhi: On PM Modi's podcast with Lex Fridman, BJP MP Bansuri Swaraj says, "Prime Minister Narendra Modi is the human reflection of the aspirations, resolve, and dreams of 140 crore Indians, and that is why the people of India have elected him as the Prime Minister of… pic.twitter.com/gCv45cPOre
— ANI (@ANI) March 16, 2025
लखनऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल
लखनऊ के चिनहट में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इसमें दो युवकों के घायल होने की जानकारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव शूटर और बटाला ने एजाज और खली को गोली मारी है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
खली के हाथ, एजाज के पीठ और कंधे पर गोली लगने की खबर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश कर रही है।
मऊगंज हमले में शहीद जवान के परिजनों के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मऊगंज हमले में शहीद जवान के परिजन को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसको लेकर ऐलान किया है। इसके साथ ही परिवार में किसी एक शख्स को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा अपने वीर सपूतों के लिए नतमस्तक है।
सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में बरामद किया आईईडी, प्रेशर कुकर में किया गया था फिट
सुरक्षाबलों ने एक कुपवाड़ा जिले के नारिकुट वन क्षेत्र में एक आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर एक आतंकी घटना को टाल दिया। आईईडी को प्रेशर कुकर के अंदर फिट किया गया था।
इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के दो आतंकवादियों को मार गिराया
IDF (Isreal Defence Force) ने आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। ये दक्षिणी लेबनान में याटर और मीस एल जबल क्षेत्रों में आतंकवादी अभियानों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आईडीएफ ने कहा, "इन आतंकवादियों की गतिविधियां इजरायल और लेबनान के बीच सहमति का उल्लंघन हैं।"
अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का तंज, बोले - पंजाब में अब माहौल सुरक्षित नहीं
खंडवाला में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड फेंके जाने पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह बहुत दुखद है। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस तैनात थी। अरविंद केजरीवाल के साथ करीब 200 गाड़ियां चल रही थीं। आम लोगों को सुरक्षा देने वाली पंजाब पुलिस खास लोगों की सुरक्षा में तैनात कर दी गई है। खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल इतने खास हो गए हैं कि उनके साथ हजारों पुलिसकर्मी चल रहे हैं। पंजाब में अब माहौल सुरक्षित नहीं रह गया है।"
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बयान, बोले- अनुचित नहीं है ऐसी मांग
विश्व हिंदू परिषद (VHP) और RSS द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "आज जब देश में औरंगजेब के कृत्यों पर बहस चल रही है तो ऐसी मांग अनुचित नहीं है। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र का कोई मतलब नहीं है, खासकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम वाले जिले खुल्दाबाद से उनकी कब्र हटाई जानी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाएगी।"
पंजाब में AAP सरकार के 3 साल पूरे, CM मान के साथ वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल अपने साथियों सहित सचखंड श्री हरमंदिर साहब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं जिसके चलते वह आज सचखंड श्री मंदिर सब में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद में वाल्मीकि तीर्थ और दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगे।
अमेरिका के खुफिया विभाग की प्रमुख पहुंची भारत
अमेरिका के खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड भारत पहुंच गई हैं। तुलसी हिंदू धर्म में आस्था रखती हैं और ट्रंप सरकार की तरफ से भारत आने वाली पहली बड़ी ट्रंप सहयोगी हैं। दिल्ली में तुलसी भारत द्वारा आयोजित सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगी, जिसमें और भी कई दूसरे देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। वे अपनी समकक्ष NSA अजित डोभाल से भी मिलेंगी।
अरविंद केजरीवाल पत्नी संग पहुंचे गोल्डन टेंपल
पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को 3 साल हो गए हैं। इस मौके पर आज अरविंद केजरीवाल भी पंजाब पहुंचे और पत्नी सुनीता के साथ स्वर्ण मंदिर में हाजिरी लगाई। वे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भगवंत मान भी नजर आए।
वृंदावन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मर दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मेवाड़ के पूर्व राजघराने के वंशज का निधन
राजस्थान के उदयपुर में आज मेवाड़ के पूर्व राजघराने के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। अरविंद सिंह के निधन से मेवाड़ में शोक की लहर दौड़ गई है। अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते आज उन्होंने आखिरी सांस ली। कल सोमवार को राजघराने की परंपरा के अनुसार अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार होगा।
आज बजट पर विधायक दल की बैठक
दिल्ली में आज बजट पर विधायक दल की बैठक है, जिसमे बजट को लेकर चर्चा होगी। 25 मार्च को दिल्ली सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। वहीं आज 6.30 बजे दिल्ली प्रदेश भाजपा ने इंडिया इंस्लामिक सेंटर में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, जिसमे मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगी।
दिल्ली भाजपा संगठन के चुनाव पर अपडेट
दिल्ली में प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव अधिकारी को नियुक्त किया गया है। महेंद्र नागपाल को चुनाव अधिकारी और डॉ. योगेश आत्रेय के साथ विजय सोलंकी को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
संभल के जामा मस्जिद में पुताई का काम शुरू
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद की आज से पुताई शुरू हो गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद काम शुरू हुआ। एएसआई की टीम ने कल सर्वे किया था और इसके बाद पुताई के लिए मैटेरियल जामा मस्जिद पहुंच गया। आज सुबह 8 लोगों ने पुताई का काम शुरू किया। हाईकोर्ट के आदेश के तहत जामा मस्जिद के बाहरी हिस्से की पुताई होनी है।
उदयपुर के मेनार गांव में मनाई गई ‘बारूद की होली’, पटाखों-तोपों से की गई आतिशबाजी
राजस्थान के उदयपुर जिले के मेनार गांव में पटाखों, तोपों और आग्नेयास्त्रों के साथ ‘बारूद की होली’ खेली गई। लोगों ने खूब आतिशबाजी की और जश्न मनाया। इस त्योहार की शुरुआत सबसे पहले इस गांव के योद्धाओं ने मुगलों को युद्ध में हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए की थी, तब से होली इसी तरह मनाई जा रही है।
ग्वालियर के अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक अस्पताल में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। सभी मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। कमला राजा अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आग लगी थी। आग लगने के बाद प्रसूति वार्ड सहित पूरे अस्पताल से करीब 150 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन में हूती विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने दुश्मनों पर एयर स्ट्राइक करके उनके ठिकाने ध्वस्त कर दिए और कई दुश्मनों को मार गिराया। हमले में 9 आम नागरिक भी मारे गए हैं।
Aaj Ki Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज रविवार छुट्टी के दिन खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा की। हूती विद्रोहियों के ठिकानों को हवाई हमले में ध्वस्त करके कई दुश्मनों को ढेर किया। पाकिस्तान में 24 घंटे के अंदर 2 मस्जिदों में विस्फोट हुए। धमाके में एक शख्स की मौत हुई और 5 से ज्यादा लोग घायल हैं।
मुंबई इंडियंस फिर WPL चैम्पियन बन गई है। टीम ने लगातार तीसरे फाइनल में दिल्ली को हराया। MP के ग्वालियर में कमला राजा अस्पताल में AC ब्लास्ट होने से आग लग गई, लेकिन मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बिहार में आरा और मुंगेर के बाद मऊगंज में पुलिस टीम पर लोगों ने हमला किया, जिसमें ASI की मौत हो गई। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
3 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
4 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
6 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
7 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
8 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
8 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
9 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
9 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
10 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines