गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज, राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी

आईएमडी ने आज देश भर के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Live Weather Updates, IMD Weather Update, Heatwave Alert

Live Weather Updates

मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान गर्मी का रेड अलर्ट, मध्यप्रदेश,गुजरात, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और यूपी, बिहार, आंधप्रदेश और केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात को मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान करीब 80 किमी. की स्पीड से हवा चली। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इसके चलते दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

राजस्थान में आज और कल गर्मी बढ़ने का अलर्ट है। 23 मई तक बीकानेर और शेखावटी में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। उधर आईएमडी ने मॉनसून को लेकर अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार देश में 25 मई को मॉनसून केरल में एंट्री करेगा। इससे पहले आईएमडी ने 27 मई को मॉनसून के आने को लेकर अपडेट दिया था। ऐसे में तय समय से 2 दिन पहले देश में मॉनसून की एंट्री हो रही है। देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट के लिए आप बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज, राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, गंगानगर में 46.5 डिग्री, बीकानेर में 46.0 डिग्री, जैसलमेर में 46.2 डिग्री और चूरू में 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में प्रमुख जगहों पर कैसा है तापमान?

21 मई 2025 को 8 बजे से 8:30 बजे तक दिल्ली के विभिन्न भागों में तेज हवा के कारण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। आइये जानते हैं दिल्ली में प्रमुख जगहों पर कैसा है तापमान?

दिल्ली में आज 22 मई 2025 को सुबह 8ः30 बजे तक कहां-कितना तापमान दर्ज किया गया

असम के गुवाहाटी में हल्की बारिश

असम के गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है।

22 मई और 23 मई को इन जिलों में चलेगी हीटवेव

22 मई और 23 मई को इन जिलों में चलेगी हीटवेव

21 मई को देश के इन राज्यों में कैसा तापमान रहा?

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज हवा से गिरा खंभा

उत्तर प्रदेश में क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के सामने एक खंभा गिर गया।

देशभर के इन राज्यों में हुई इतनी बारिश

21 मई 2025 को रात 8 बजे से 22 मई की सुबह 5 बजे तक देशभर के इन राज्यों में हुई इतनी बारिश।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ