CBSE ने टाल दिया 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल लॉन्च, अब इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

CBSE ने कक्षा 12 की कॉपियों की री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए शुरू होने वाला पोर्टल फिलहाल टाल दिया है. अब ये पोर्टल 1 जून 2026 से शुरू होगा. बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को बेहतर और बिना तकनीकी दिक्कत वाली सुविधा देने के लिए वेबसाइट को मजबूत किया जा रहा है.

CBSE

Credit: AI

विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए बड़ी जानकारी जारी की है. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए लॉन्च होने वाला ऑनलाइन पोर्टल फिलहाल होल्ड कर दिया है. पहले ये पोर्टल 29 मई 2026 से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा. CBSE के मुताबिक, वेबसाइट और पोर्टल को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि छात्रों को अप्लाई करते समय किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. बोर्ड ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन आने की उम्मीद है, इसीलिए सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CBSE चेकिंग विवाद: ‘राहुल गांधी हताश हैं, हर चीज का विरोध करते हैं…’ धर्मेंद्र प्रधान का तीखा पलटवार!

विज्ञापन

क्यों लिया ये फैसला?

इस साल CBSE ने पहली बार डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इसी सिस्टम को लेकर कई छात्रों और अभिभावकों ने सवाल भी उठाए थे. कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी और तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी. इसके बाद शिक्षा मंत्रालय और CBSE ने मामले की समीक्षा की. बोर्ड ने साफ किया है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल कम से कम दो दिन तक खुला रहेगा, ताकि छात्र आसानी से आवेदन कर सकें. जिन छात्रों ने पहले से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मांगी थी, उन्हें डिजिटल माध्यम से कॉपियां मुहैया कराई जा रही हैं.

कैसे करें अप्लाई?

CBSE के आंकड़ों के मुताबिक, लाखों छात्रों ने स्कैन कॉपी के लिए अप्लाई किया था. बोर्ड ने बताया कि ज्यादातर कॉपियां छात्रों को मुहैया करा दी गई हैं और बाकी आवेदन भी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे. री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के तहत छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच, टोटलिंग की वेरिफिकेशन और खास सवालों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि अगर उन्हें कोई सवाल पूछना हो तो वो सीबीएसई टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800 11 8004 पर संपर्क करें या resultcbse2026@cbseshiksha.in पर ईमेल भेजें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ