Aaj Ki Taaza Khabar 30 may: सोनारपुर में हुए हमले के बाद TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Breaking News in Hindi: देश में आज सियासत और कूटनीति के मोर्चे पर कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. कर्नाटक में नए नेता के चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक है, तो दूसरी तरफ म्यांमार के राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी भारत आ रही हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar

Credit: News24

Breaking News in Hindi: आज देश और दुनिया के लिहाज से कई बेहद महत्वपूर्ण घटनाएं एक साथ होने जा रही हैं. राजनीति, आंदोलन और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मोर्चे पर आज का दिन हलचल भरा रहेगा. दक्षिण भारत की राजनीति में आज सबकी नजरें बेंगलुरु पर टिकी हैं. कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल (CLP) की आज एक हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नए नेता के नाम पर चर्चा होगी और उसका चुनाव किया जा सकता है. पार्टी हाईकमान की ओर से पर्यवेक्षक भी इस बैठक की निगरानी कर सकते हैं, ताकि बिना किसी गुटबाजी के सर्वसम्मति से फैसला लिया जा सके.
उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. वे यहाँ शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम के पास बनाई गई ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का भव्य उद्घाटन करेंगे. यह वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम की याद में तैयार की गई है, जो आम नागरिकों को देश के वीरों की गौरवशाली गाथाओं से रूबरू कराएगी.
मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल आज से एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं. पाटिल आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (अनशन) पर बैठेंगे. उन्होंने साफ कहा है कि जब तक मराठा समुदाय को कानूनी रूप से उनका हक नहीं मिल जाता, वह पीछे नहीं हटेंगे. इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र सरकार और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आज (30 मई) से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. इस 5 दिवसीय दौरे पर दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा और व्यापार को लेकर अहम समझौते होंगे. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप भी आज भारत पहुंच रही हैं. वे अपनी इस निजी यात्रा के दौरान दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, आगरा के ताजमहल और राजस्थान के जैसलमेर का दीदार करेंगी.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान वे कई सरकारी और सामाजिक विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके साथ ही वे स्थानीय पदाधिकारियों से मिलकर संगठन की गतिविधियों का फीडबैक भी लेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Breaking News in Hindi LIVE Updates: वीकेंड पर टूरिस्ट की भीड़ के कारण पलचान से मनाली इलाके तक ट्रैफिक जाम

Breaking News in Hindi LIVE Updates: NDRF की टीम और पुलिस के लोग महरौली पुलिस स्टेशन इलाके में पहुंचे, जहां पांच मंजिला इमारत गिर गई

Breaking News in Hindi LIVE Updates: हमले के बाद TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली के महरौली में गिरी 5 मंजिला इमारत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के गवर्नर के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को 3 जून को कर्नाटक के CM के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: NSUI के सदस्यों ने भोपाल में NEET पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया

Breaking News in Hindi LIVE Updates: नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में लगी आग

Breaking News in Hindi LIVE Updates: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर उस समय स्थानीय लोगों ने हमला किया, जब वो चुनाव के बाद पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth का बड़ा बयान

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि भारत शक्तिशाली है और अपनी सैन्य क्षमताओं का आधुनिकीकरण कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के co-production को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है ताकि दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाया जा सके. Hegseth ने स्पष्ट किया कि चीन सहित कोई भी देश हमारे सहयोगियों और हमारी सुरक्षा पर प्रश्न नहीं उठा सकता.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : 'NEET, CBSE के बाद अब CUET में भी गड़बड़ी', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

Breaking News in Hindi LIVE Updates : देश में लगातार हो रही परीक्षाओं में तकनीकी गड़बड़ियों और विवादों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा और बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "NEET. CBSE. SSC. और आज CUET. चार परीक्षाएँ. एक करोड़ बच्चे. एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई." उन्होंने देश के करोड़ों छात्रों की परेशानी को सामने रखते हुए कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा, "दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते " उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा कि जिस पीढ़ी का भविष्य आज बर्बाद किया जा रहा है, वही पीढ़ी आने वाले समय में इस लापरवाही का पूरा हिसाब करेगी. राहुल गांधी का यह बयान आज सीयूईटी परीक्षा में हुई तकनीकी देरी के बाद आया है, जिसने एक बार फिर देश में परीक्षा आयोजनों की शुचिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश, 9 आरोपी गिरफ्तार

Breaking News in Hindi LIVE Updates : दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए स्पेशल सेल (एनडीआर) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, संवेदनशील ठिकानों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े तत्वों के संपर्क में था तथा उन्हें विशेष मिशन के तहत दिल्ली में हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हमले की साजिश कितनी व्यापक थी।

Breaking News in Hindi LIVE Updates : MP: अनूपपुर में पुलिया से नीचे गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के करनपठार थाना अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Breaking News in Hindi LIVE Updates : CUET UG 2026: परीक्षा में एक घंटे की हुई देरी, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Breaking News in Hindi LIVE Updates : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की आज की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए ने 30 मई को आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि आज कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा शुरू होने में लगभग एक घंटे की देरी हुई।

एजेंसी के मुताबिक, उनके परीक्षा सहयोगी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दी थी। हालांकि, NTA ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि इस तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। जिन केंद्रों पर परीक्षा देरी से शुरू हुई है, वहां के छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए नियम के अनुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि किसी भी छात्र का नुकसान न हो।

Breaking News in Hindi LIVE Updates : बवाना की कूलर फैक्ट्री में आग, 9 लोगों की जान बची

Breaking News in Hindi LIVE Updates : दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक कूलर निर्माण फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर विभाग के अनुसार सेक्टर-5 स्थित फैक्ट्री में सुबह करीब 3:16 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग फैक्ट्री के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर रखे कूलर के हनीकॉम्ब पैड तथा एक मोटरसाइकिल में लगी थी। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पानी के टैंकर और दमकल वाहन भी मौके पर बुलाए गए।

करीब 4:35 बजे आग पर काबू पा लिया गया और बाद में पूरी तरह बुझा दिया गया। फैक्ट्री का भवन बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलों वाला है।

Breaking News in Hindi LIVE Updates : अब टीवी चैनलों पर हर घंटे 12 मिनट से ज्यादा नहीं दिखेंगे विज्ञापन

Breaking News in Hindi LIVE Updates : टीवी दर्शकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए टेलीविजन चैनलों पर विज्ञापनों की समय सीमा तय करने वाले ट्राई (TRAI) के नियम को पूरी तरह बरकरार रखा है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब टीवी चैनल हर एक घंटे में केवल 12 मिनट ही विज्ञापन दिखा सकेंगे. इसमें 10 मिनट कमर्शियल विज्ञापन और 2 मिनट चैनल के अपने खुद के प्रोमो शामिल होंगे. जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने टीवी ब्रॉडकास्टर्स और न्यूज चैनलों द्वारा दायर की गईं कई याचिकाओं को खारिज कर दिया. कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि टीवी चैनलों के पास असीमित कमाई करने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है. टीवी पर दर्शक लाइव कंटेंट देखते हैं और वे अखबार की तरह पन्ने पलटकर विज्ञापनों को छोड़ नहीं सकते, इसलिए दर्शकों के बेहतर अनुभव के लिए विज्ञापनों पर यह सीमा लगाना बेहद जरूरी है. इस फैसले से चैनलों की मनमानी थमेगी और दर्शकों को बार-बार लंबे विज्ञापनों से मुक्ति मिलेगी.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : महाराष्ट्र में बस की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates : महाराष्ट्र के परभणी जिले में कल देर रात एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ मानवत तहसील इलाके में एक तेज रफ्तार निजी (प्राइवेट) बस ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जानकारी देते हुए मानवत पुलिस थाना प्रभारी संदीप बोरकर ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात की है, जब पीड़ित बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सामने से आ रही बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : एयरपोर्ट रोड पर हाथ में जलती हुई मशाल लेकर भागी महिला, वीडियो वायरल

Breaking News in Hindi LIVE Updates : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। वीडियो में लाल साड़ी पहने और सिर पर सफेद कपड़ा बांधे एक महिला व्यस्त एयरपोर्ट रोड पर हाथ में जलती हुई लकड़ी लेकर दौड़ती हुई नजर आ रही है। इस हरकत से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों, राहगीरों और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने आग या ज्वलनशील पदार्थ के साथ लापरवाही बरतने और लोगों की जान जोखिम में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।

Breaking News in Hindi LIVE Updates : अमेरिकी सेना ने कथित ड्रग बोट पर की एयर स्ट्राइक, 3 की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates : अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदेह में एक नाव पर नया हवाई हमला किया है. अमेरिकी साउदर्न कमांड के अनुसार, इस घातक हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी सरकार का दावा है कि यह नाव एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित थी और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थी. हालांकि, सेना ने इसके ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं. ट्रम्प प्रशासन द्वारा लातिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल के खिलाफ सितंबर से शुरू किए गए इस सैन्य अभियान में अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इस सप्ताह यह अमेरिकी सेना की तीसरी बड़ी स्ट्राइक है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : उत्तराखंड के चमोली में खाई में गिरी अनियंत्रित ईको कार, 3 लोगों की मौत

Breaking News in Hindi LIVE Updates : उत्तराखंड के चमोली जिले के उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सवारियों से भरी एक ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. खाई से तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : पीएम नरेंद्र मोदी का जून में फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा, ट्रंप से मुलाकात संभव

Breaking News in Hindi LIVE Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जून 2026 में फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं. अपनी इस विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी फ्रांस के एविआं-ले-बैं में आयोजित होने जा रही G7 शिखर सम्मेलन की हाई-प्रोफाइल बैठक में हिस्सा लेंगे. यह वैश्विक बैठक 15 जून से 20 जून के बीच आयोजित होने वाली है, जिसमें दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेता जुटेंगे. फ्रांस दौरे के दौरान सबसे बड़ी नजर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित द्विपक्षीय मुलाकात पर टिकी हुई है. फ्रांस में G7 समिट के कार्यक्रम पूरे करने के बाद प्रधानमंत्री सीधे स्लोवाकिया के लिए रवाना होंगे. भारत के कूटनीतिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएगा. पीएम मोदी का यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को एक नई ऊंचाई देने और यूरोप के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : मुंबई में सीएनजी फिर महंगी, 2 रुपये बढ़े दाम, करीब 12 लाख वाहनों पर पड़ेगा असर

Breaking News in Hindi LIVE Updates : मुंबईवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। शुक्रवार को जारी नई दरों के मुताबिक, 30 मई की आधी रात से सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो जाएगी। इसके बाद मुंबई में सीएनजी की कीमत 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलो हो जाएगी।

वहीं, घरेलू पाइप गैस (PNG) के दाम में भी 50 पैसे प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है।

इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर मुंबई महानगर क्षेत्र में चलने वाले करीब 12 लाख सीएनजी वाहनों पर पड़ेगा, जिनमें लगभग 2.80 लाख ऑटो रिक्शा शामिल हैं। इसके अलावा, पीएनजी के दाम बढ़ने से करीब 31 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।

Breaking News in Hindi LIVE Updates : महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Breaking News in Hindi LIVE Updates : महाराष्ट्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त एक्शन लिया है. दापोडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय वाघमारे समेत 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबित होने वालों में दापोडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय वाघमारे शामिल हैं, जिन्होंने शुरुआत में मीडिया बाइट देकर इस घटना को सिरे से नकार दिया था. इसके अलावा जांच दल (क्राइम ब्रांच) के प्रमुख फौजदार राजू भास्कर सहित चार कर्मचारियों—जयदीप सोनवणे, नवनाथ पोटे, सागर जाधव और विशाल काळे को भी निलंबित किया गया है. बता दें कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे पुलिस पहले ही 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर चुकी है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है.

Breaking News in Hindi LIVE Updates : कर्नाटक में जमीन विवाद पर नरसंहार, एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या

Breaking News in Hindi LIVE Updates : कर्नाटक के विजयापुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ चडचान पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावरों ने पहले पीड़ितों को गोली मारी और फिर कुल्हाड़ी से उनके शवों को काट डाला. मृतकों की पहचान चंदू, दुंदप्पा, शिवपुत्र, राहुल, समर्थ निराले और शब्बीर नदाफ के रूप में हुई है. पुलिस को निराले और गोलागी परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का संदेह है. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ