हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam 3 August: 5 दिन तूफानी बारिश की चेतावनी, आज 15 राज्यों में बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD अपडेट

आज उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं, वहीं कुछ राज्यों में चिपचिपी गर्मी से भी लोग परेशान हैं. हालांकि इस हफ्ते कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ सकता है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

देश में मानसून अपने चरम पर है और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक एक्टिव है. हालांकि बरसात के मौसम में कई राज्यों में उमस भरी चिपचिपी गर्मी भी खूब पड़ रही है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है, जिसके असर से उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस पूरे हफ्ते में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं आज 3 अगस्त को करीब 15 राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों की फसलों को फायदा हो सकता है.

आज इन 15 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

IMD के अनुसार, आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं आज पंजा, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. पहाड़ी राज्यों में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह है, क्योंकि लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा है. वहीं मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने का कहा गया है.

किस राज्य के कितने जिलों में होगी बारिश?

IMD के अनुसार, राजस्थान में इस हफ्ते मानसून कमजोर रह सकता है. वहीं मध्य प्रदेश में भी अगले 2 दिन कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है. उत्तराखंड में आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है. हरियाणा के 9 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है. बिहार के 25 जिलों में आज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज बारिश हो सकती. गोरखपुर और सीतापुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब और चंडीगढ़ में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

इस हफ्ते देशभर में कैसा मौसम रहेगा?

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. असम पहले से ही बाढ़ के पानी में डूबा है. इस हफ्ते भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे बाढ़ के हालात और खराब हो सकते हैं. अगले 4-5 दिन मध्य भारत और पूर्वी हिमालय की तलहटी से सटे इलाकों में भी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में बारिश कम होगी, लेकिन तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश होने से भूस्खलन की खतरा रहेगा. 7 अगस्त तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा और अच्छी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में भी मौसम बदला हुआ है. अगस्त के पहले 2 दिन में यहां अच्छी बारिश हुई है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है. इस हफ्ते कई दिन बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है. बादलों की आवाजाही के साथ हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola