बेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल; 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

गुरुवार सुबह 10.30 बजे फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ एक ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन किया जा रहा है. अभिजीत दिपके पूरे कर्नाटक के उन लोगों से सीधा संवाद करेंगे, जिनके नाम SIR के दौरान गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं.

CJP Bengaluru Protest, CJP Protest, Bengaluru Freedom Park, CEC Gyanesh Kumar Resignation, Dhruv Rathee, Abhijeet Dipke, Prakash Raj, Cockroach Janata Party

बेंगलुरु के बाद अभिजीत दिपके 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे.

एसआईआर में गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को बेंगलुरु में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले यह प्रदर्शन शहर के ऐतिहासिक फ्रीडम पार्क में आयोजित किया जा रहा है. इस आंदोलन में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो मैसेज जारी कर इस प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि की. उन्होंने नागरिकों से बेंगलुरु के साथ-साथ दिल्ली में होने वाले आगामी प्रदर्शनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

विज्ञापन

‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ और ‘चप्पल प्रदर्शन’

गुरुवार सुबह 10.30 बजे फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ एक ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन किया जा रहा है. अभिजीत दिपके पूरे कर्नाटक के उन लोगों से सीधा संवाद करेंगे, जिनके नाम SIR के दौरान गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. इसके बाद चुनाव आयोग के काम करने के तरीके के खिलाफ फ्रीडम पार्क परिसर में एक सांकेतिक ‘चप्पल प्रदर्शन’ किया जाएगा.

प्रकाश राज ने की लोगों से अपील

अभिनेता प्रकाश राज ने लोगों से लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे कर्नाटक से SIR के पीड़ित इस पीपल्स ट्रिब्यूनल में शामिल हो रहे हैं. सभी नागरिकों से अपील है कि वे लोकतंत्र को बचाने की इस मुहिम में शामिल हों और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचें.

विज्ञापन

जंतर-मंतर के बाद चर्चा में आई CJP

जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आई थी. पार्टी ने उस आंदोलन को अपनी बड़ी जीत बताया था और दावा किया था कि सोशल मीडिया से शुरू हुई यह मुहिम अब देश भर के युवाओं की आवाज बन चुकी है. अब पार्टी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बेंगलुरु के बाद अभिजीत दिपके 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ