चोर को थी बीमारी, रात में नहीं, दिन में डालता था डाका, एक्टर के घर चोरी ने पकड़वा दिया

Bengaluru News: बेंगलुरू में एक ऐसा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो रात में नहीं दिन में चोरी किया करता था. ये शातिर चोर एक टीवी एक्टर के घर के अलावा 7 जगहों पर लाखों की चोरी कर चुका है

Night Blind thief arrested in bengaluru

Credit: Social Media

विज्ञापन

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. एक ऐसा शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो रात में नहीं बल्कि दिन में चोरी किया करता था. इसके पीछे मजबूरी थी, उसकी बीमारी. दरअसल इस चोर को नाइट ब्लाइंडनेस नामक बीमारी है, जिसकी वजह से उसे रात में कम दिखाई देता है. यही वजह थी कि वो दिन में चोरी करता था. चोर ऐसे घरों को निशाना बनाता था, जहां दिन में ज्यादातर कोई होता नहीं था. पिछले कुछ दिनों में चोर ने बड़ा हाथ मारा और एक टीवी एक्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. जैसे ही पुलिस को इसकी शिकायत मिली, वो एक्शन मोड में आ गई और चोर को धर दबोचा.

ये भी पढ़ें: फ्रॉड और पहचान चोरी से बचना है? 2 मिनट में करें ये काम, SIM की इस आसान सेटिंग से बचाएं अपनी कमाई

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, टीवी एक्टर प्रवीण बेंगलुरू के जेपी नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं जो खुद एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. इन दिनों वो एक सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं और दिन में ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं. इसी मौके का फायदा उठाते हुए मोहम्मद खान नामक शख्स ने उनके घर से करीब डेढ़ लाख रुपयो कैश और सोने के गहने चोरी कर लिए. जब एक्टर ने पुलिस में शिकायत की तो सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर चोर पकड़ा गया.

अब तक 7 जगह की चोरी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे रतौंधी(Night Blindness) बीमारी है, जिसकी वजह से उसे रात में कम दिखाई देता है. ये शातिर चोर दिन में लोगों के घर में घुसकर चोरी किया करता था. पुलिस की जांच में पता चला कि ये चोर अब तक करीब 7 अलग-अलग राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस को उसके पास से 4.6 लाख रुपये कैश, 65 लाख से ज्यादा की गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ