---विज्ञापन---

देश

Rule Change: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये पांच बड़े नियम, LPG से लेकर FASTag तक और किस चीज पर पड़ेगा असर?

1 February Rule Change: 1 फरवरी 2026 से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है. बजट दिवस के साथ लागू होने वाले इन बदलावों में LPG सिलेंडर की कीमत, पान-मसाला और सिगरेट पर टैक्स, FASTag नियम और बैंक छुट्टियां शामिल हैं. इन नियमों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Jan 29, 2026 12:30
rule change
Credit: Social Media

Rule Change from 1 Febraury 2026: 1 फरवरी 2026 को देश में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं. इनका असर आम लोगों के जीवन और खर्च पर सीधे देखा जाएगा. सरकार ने ये बदलाव बजट दिवस के साथ लागू करने का फैसला लिया है. इनमें गैस, टैक्स, FASTag और बैंक से जुड़े नियम शामिल हैं. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.

ये भी पढ़ें: Budget Expectation 2026 : क्‍या बजट के बाद भारत में होगी नौकर‍ियों की बरसात? क्‍या है युवाओं को उम्‍मीद

---विज्ञापन---

5 बड़े बदलाव

सबसे पहला बदलाव एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में होगा. हर महीने की तरह इस बार 1 फरवरी को भी नई गैस की कीमतें जारी होंगी. 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में संशोधन की उम्मीद जताई जा रही है, जो सीधे घर के रसोई खर्च पर असर डालेगी.

दूसरा बड़ा बदलाव CNG-PNG और ATF (हवाई ईंधन) की कीमतों में संशोधन से जुड़ा है. तेल कंपनियां इस दिन इन ईंधनों की नई दरें जारी करेंगी. इससे वाहन और हवाई यात्रा के खर्च में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

तीसरा बदलाव पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने वाला है. सरकार ने इन उत्पादों पर नए उत्पाद शुल्क और उपकर (Cess) लागू किया है. इससे इन चीजों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

चौथा बदलाव FASTag यूजर्स के लिए राहत भरा है. अब 1 फरवरी से नये FASTag लेने वाले लोगों को वाहन-केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी. ये कदम वाहन चालकों को समय और मेहनत की बचत देगा.

पांचवां बदलाव बैंक छुट्टियों को लेकर है. फरवरी महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के मुताबिक कई दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी, जिसमें वीकली ऑफ और नेशनल छुट्टियां शामिल हैं. इससे बैंक से जुड़े जरूरी कामों की योजना पहले से बनानी होगी.

बदलावों के लिए तैयार रहें

1 फरवरी से ये नियम लागू होने के कारण घरों के बजट, यात्रा के खर्च और दैनिक जीवन पर असर पड़ेगा. पान-मसाला और सिगरेट के शौकीन लोगों को बड़ा झटका लग सकता है. गैस की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार और विशेषज्ञों का कहना है कि लोग इन बदलावों के लिए अपनी योजनाएं पहले से तैयार रखें ताकि नए नियम लागू होने की वजह से एकदम से किसी को ज्यादा परेशानी ना हो.

ये भी पढ़ें: Budget Expectation 2026: बड़े तोहफे नहीं, लोगों को असरदार छोटे उपायों की उम्‍मीद

First published on: Jan 29, 2026 09:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.