पिता-पुत्र के हत्यारों को 6 साल बाद मिलेगा दंड, कोर्ट ने सभी 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई मौत की सजा

Sathankulam Custodial Death Case: तमिलनाडु के चर्चित साथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में मदुरै अदालत ने सभी 9 दोषी पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है. अदालत ने मृतकों के परिवार को 1.40 करोड़ रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया.

Sathankulam custodial death case

Credit: Social Media

मदुरै की प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार (6 अप्रैल) को सथानकुलम कस्टोडियल डेथ्स मामले में दोषी पाए गए सभी नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है. अदालत ने मृतकों के परिवार को कुल 1.40 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है, जो दोषी पुलिसकर्मी मिलकर देंगे. न्यायाधीश जी मुत्तुकुमारन ने फैसला देते हुए कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है, जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों ने ही कानून के खिलाफ जाकर पिता-पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, जबकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं था.

विज्ञापन

क्या है मामला?

यह फैसला घटना के करीब छह साल बाद आया है, जिसमें 2020 में साथानकुलम पुलिस की हिरासत में जयाराज और उनके बेटे बेन्निक्स की मौत हो गई थी. आरोप था कि उन्होंने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए रात 9 बजे के बाद अपनी दुकान खुली रखी थी. 19 जून 2020 को पुलिस ने पिता-पुत्र को सथानकुलम पुलिस स्टेशन ले जाकर बुरी तरह पीटा और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 188, 269, 294(बी), 353 और 506(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गंभीर चोटों की वजह से बेन्निक्स की 22 जून को और जयाराज की 23 जून को मृत्यु हो गई. अदालत ने इस मामले पर सु मोटो केस दर्ज किया था और पुलिस वालों को दोषी पाया.

विज्ञापन

जांच में हुए कई खुलासे

जांच में खुलासा हुआ कि पुलिस ने रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की और सबूत मिटाने की भी कोशिश की. मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान में ये साफ हुआ कि दोनों को टॉर्चर किया गया और उन्हें गंभीर चोटें भी आईं. पुलिस पर ये भी आरोप है कि उन्होंने गवाहों को डराया-धमकाया और उनपर मुंह ना खोलने का दवाब भी बनाया. इसके बाद CBI ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि इस मामले में कुल 10 पुलिसकर्मी आरोपी थे, लेकिन एक सब-इंस्पेक्टर की कोविड के दौरान मौत हो गई थी. बाकी 9 पुलिसकर्मियों को अदालत ने दोषी करार दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ