World Oral Day 2025: खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

ओरल हेल्थ यानी मौखिक या फिर मुंह का स्वास्थ्य सही रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह हमारी बॉडी और ब्रेन के लिए भी जरूरी होता है। डेंटल हेल्थ और मेंटल हेल्थ दोनों के बीच एक गहरा संबंध है। आइए वर्ल्ड ओरल डे के उपलक्ष्य पर जानिए इस संबंध के बारे में एक्सपर्ट से।

world oral day 2025
विज्ञापन

ओरल हेल्थ हमारी ओवरऑल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई रिसर्च में ओरल हेल्थ और न्यूरो प्रॉब्लम्स के बीच एक मजबूत संबंध दिखाया गया है। हमारे मुंह, दांत और मसूड़ों की स्थिति हमारे मस्तिष्क पर कई तरीकों से प्रभाव डाल सकती है। खराब ओरल हाइजीन, विशेष रूप से मसूड़े की बीमारी, कई न्यूरो रिलेटेड प्रॉब्लम्स जैसे कि अल्जाइमर और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकती है। वर्ल्ड ओरल डे (World Oral Day) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। इस साल की थीम A Happy Mouth is… A Happy Mind है। इस संबंध में एक्सपर्ट से जानें माइंड और माउथ का खास कनेक्शन। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

ये भी पढ़ें- नींद की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क!

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

फोर्टिस अस्पताल, फरीदाबाद के निदेशक और न्यूरोलॉजी एक्सपर्ट डॉक्टर विनीत बंगा बताते हैं कि ओरल डे पर मुंह की सेहत और न्यूरो हेल्थ के बारे में जानना जरूरी है। मौखिक स्वास्थ्य से न्यूरोलॉजिकल सिस्टम प्रभावित हो सकता है। दरअसल, मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के माध्यम से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है। मुंह में विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं, जिनमें से कई बैक्टीरिया ऐसे होते हैं, जो दिमाग के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यदि आप सही तरीके से ब्रश और फ्लॉसिंग नहीं करते हैं तो मसूड़े की बीमारी या पेरियोडोंटल संक्रमण (Periodontal Disease) हो सकता है। इसमें बैक्टीरिया खून में प्रवेश कर सकते हैं और मस्तिष्क तक पहुंच सकते हैं।

कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है?

कई अध्ययनों में पाया गया है कि मुंह के बैक्टीरिया अल्जाइमर रोग वाले व्यक्तियों के मस्तिष्क में पाए गए हैं। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि मुंह बैक्टीरिया का ज्यादा बढ़ना कॉग्नेटिव डिजीज में भी योगदान कर सकता है। इसके अलावा, खराब ओरल हेल्थ से ब्रेन में सूजन हो सकती है, जो तंत्रिका संबंधी समस्याओं का एक कारण है। मसूड़ों में सूजन पूरे शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है, जिसमें मस्तिष्क भी शामिल है। पुरानी सूजन को न्यूरो रिलेटेड प्रॉब्लम जैसे कि अल्जाइमर और पार्किंसंस डिजीज के साथ-साथ स्ट्रोक के जोखिम को भी बढ़ाता है।

World Oral Day

विज्ञापन

दांतों और दिमाग का संबंध

Oral Health का मस्तिष्क पर प्रभाव एक और तरीके से भी होता है और वह दांतों के गिरने का असर होता है। दांतों का गिरना खाना खाने और बोलने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे आत्म-सम्मान में कमी और सोशल लाइफ से दूरी बनाने की समस्या हो सकती है, जो मानसिक स्वास्थ्य पर नेगेटिव इंपैक्ट डाल सकता है।

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए टिप्स

नियमित ब्रश करना, फ्लॉसिंग करना और डेंटल चेकअप करवाना चाहिए। साथ ही, यह नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ओरल इंफेक्शन को रोकने और सूजन को कम करने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाने की जरूरत होती है। लौंग दांतों और मसूड़ों को मजबूत करती है। सही ब्रशिंग टेक्निक फॉलो करें और सही टूथपेस्ट चुनें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डेंटिस्ट से परामर्श करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ