---विज्ञापन---

हेल्थ

Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

आंखों की सेहत को सही रखना जरूरी होता है क्योंकि कई बार हमारी आंखें ऐसे संकेत देती हैं, जो खतरनाक होते हैं और यह आंखों की रोशनी को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं आई एक्सपर्ट ने इस पर क्या कहा।

Eye Symptom: डिजीटल वर्ल्ड के जमाने में लोगों का अधिकांश समय फोन, लैपटॉप से लेकर कंप्यूटर पर ही गुजरता है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। World Glaucoma Day हर साल 12 मार्च को मनाया जाता है। यह एक आंखों की बीमारी है, जिसमें आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इस बीमारी के संकेतों को नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ जाती है, लेकिन इससे भी ज्यादा गंभीर होता है इसके संकेत को समझना क्योंकि कई ग्लूकोमा डिजीज के बारे में बताया जाता है कि इसका साइन बहुत ही रेयर होता है। कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि ब्रिटेन में लगभग 700,000 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि इन लोगों को अपनी आंखों की इस बीमारी के बारे में पता भी नहीं है। आई स्पेशलिस्ट से जानते हैं इस डिजीज के बारे में।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सैली अमीन, जो लंदन के OCL Vision में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, बताती हैं कि आंखों की इस बीमारी की चेतावनियों को समझें क्योंकि इस रोग के लक्षण इतनी धीमी गति से ग्रो करते हैं कि आपको या किसी को भी समझने में मुश्किल हो सकती है। कई बार लोगों को इस बीमारी के बारे में तब पता चलता है जब बीमारी गंभीर स्टेज पर होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए

कैसे होते हैं संकेत?

1. रोशनी में आंखों में छल्ले दिखना- डॉक्टर बताती हैं कि इस बीमारी में जब आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं, तो कार की लाइट, स्ट्रीट लाइट या तेज रोशनी के संपर्क में आने से ही आपकी आंखों के अंदर कुछ छल्ले दिखाई देने लगते हैं। ऐसा तब ही होता है, जब आपकी आंखों में दबाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

2. सिरदर्द- बार-बार सिर में दर्द बना रहना भी ग्लूकोमा की निशानी है। स्क्रीन देखते समय भी आपको सिर में दर्द हो सकता है। दरअसल, सिरदर्द भी अधिकांश समय ब्लू हार्मफुल रेज में बिताने से होता है। यह संकेत है कि आप थके हुए हैं और स्ट्रेस में हैं।

3. रंगों में अंतर- अगर आपको अचानक हर रंग फीका दिखाई देने लगा है, तो आपको समझने की जरूरत है कि आपकी आंखों की सेहत सही नहीं है। गहरे चटक रंगों का भी आपको फीका दिखाई देना ग्लूकोमा होने की संभावना को तेज करता है।

---विज्ञापन---

 Eye Symptom

4. चश्मे का नंबर बदलना- अगर आपको बार-बार आंखों की जांच करवानी पड़ती हैं और चश्मा बदलना पड़ता है तो यह भी सही लक्षण नहीं है। आंखों का नंबर बढ़ना ग्लूकोमा होने का लक्षण होता है।

---विज्ञापन---

5. साइड विजन में प्रॉब्लम- अगर आपको अपनी आंखों से चारों दिशाओं को एक समान तरीके से देखने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी सीधा-सीधा संकेत है कि आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है या आपको ग्लूकोमा है।

कैसे करें बचाव?

आंखों की इस बीमारी का जोखिम हाई बीपी और डायबिटीज रोगियों को सबसे ज्यादा होता है। इसलिए, डॉक्टर अमीन कहती हैं कि अपनी आंखों की सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें और कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2025 07:17 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola