Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

मौसम बदलते ही बच्चे क्यों हो जाते हैं बीमार? जानिए इम्यूनिटी बढ़ाने के असरदार घरेलू उपाय

Season Change Me Bachche Kyu Bimar Padte Hain: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही घर में बच्चे बीमार पड़ जाते हैं. आखिर इसकी क्या वजह होती है और कैसे बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं सभी बातें इस स्टोरी में.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 16, 2026 13:56
Seasonal Diseases In Children Prevention
बदलते मौसम में बच्चों को कैसे बीमार पड़ने से बचाएं?

Why Children Fall Sick During Weather Change: मौसम में जरा सा बदलाव होते ही कई माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है, क्योंकि सबसे पहले असर बच्चों की सेहत पर दिखाई देता है. सुबह की ठंडी हवा, दोपहर की हल्की गर्मी और शाम की ठंडक बच्चों के शरीर को जल्दी थका देती है. इस दौरान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है, जिससे सर्दी, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय हो जाते हैं. वहीं आयुर्वेद मानता है कि शरीर का संतुलन बिगड़ने पर रोगों की शुरुआत होती है. अगर बच्चों की अंदरूनी ताकत मजबूत न हो, तो वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर नेचुरल फेस वॉश कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगी Face Wash तो महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

---विज्ञापन---

खानपान और डेली-रूटीन का भी पड़ता है असर

बच्चों की सेहत काफी हद तक उनके खानपान और रोजमर्रा की आदतों पर निर्भर करती है. संतुलित और ताजा खाना इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल, रोटी, चावल, दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल देते हैं. वहीं, ज्यादा तला-भुना या बाहर का खाने से बच्चों को दूर रखना चाहिए, इससे इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

बदलते मौसम में बच्चों को स्वस्थ रखने के आसान उपाय | Seasonal Diseases In Children Prevention

  • बच्चों को हल्का, ताजा और घर का बना भोजन दें, जिससे उनका पाचन तंत्र मजबूत रहे और शरीर को पूरी ऊर्जा मिले.
  • रोजाना गुनगुना पानी, सूप या हर्बल काढ़ा देने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और संक्रमण का खतरा कम होता है.
  • हाथ धोने की आदत जरूर सिखाएं, खासकर बाहर से आने के बाद और खाना खाने से पहले, क्योंकि ज्यादातर कीटाणु हाथों से ही शरीर में प्रवेश करते हैं.
  • बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, ताकि ठंडी या गर्म हवा का सीधा असर न पड़े.
  • नियमित नींद और हल्की शारीरिक गतिविधि जैसे खेलकूद इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • शरीर में पानी की कमी भी बच्चों को कमजोर बनाती है. शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए तरल पदार्थ जरूरी हैं. बच्चों को दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पिलाते रहें. 

अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो बदलते मौसम में भी बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 35 के बाद प्रेग्नेंसी में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, इन साइलेंट लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 16, 2026 01:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.