Fatty Liver Diet: लिवर में जमा गंदगी को दूर ना किया जाए तो लिवर फैट डिजीज बढ़ने लगता है. लिवर फैट ऐसी दिक्कत है जिसमें लिवर धीर-धीरे डैमेज (Liver Damage) होने लगता है और ये साइलेंट पॉइजन की तरह होता है जिसके लक्षण वक्त रहते पहचान में आने मुश्किल होते हैं. ऐसे में अगर आप फैटी लिवर डिजीज से परेशान हैं तो इसे ठीक करने के लिए लिवर स्पेशलिस्ट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी की बताई इन 3 ड्रिंक्स को पीना शुरू कर सकती हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन ड्रिंक्स को पीने की सलाह वे अपने पेशेंट्स को भी देते हैं. फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) में आप भी घर की इन 3 ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
फैटी लिवर डिजीज में फायदेमंद ड्रिंक्स | Homemade Liver Cleanse Drink In Fatty Liver
चुकुंदर का जूस – फैटी लिवर में चुकुंदर के रस (Beetroot Juice) को डॉक्टर सबसे अच्छा बताते हैं. इसमें बीटालिंस की भरपूर मात्रा होती है जोकि पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट हैं. ये लिवर सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं और लिवर में फैट जमने से रोकते हैं. इसे जरूरत से ज्यादा ना पिएं बल्कि मोडरेशन में पिएं ताकि इसकी नेचुरल शुगर इसके फायदों पर हावी ना हो जाए.
ग्रीन टी – डॉ. सौरभ सेठी की सलाह है कि अगर आप फैटी लिवर से परेशान हैं तो आपको ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए. ग्रीन टी में केटेचिन जैसे EGCG होते हैं जिन्हें रिसर्च में लिवर एंजाइम को बेहतर करने वाला बताया गया है. इनसे लिवर में जमा फैट भी कम होता है.
ब्लैक कॉफी – फैटी लिवर में कॉफी फायदेमंद साबित होती है. कॉफी फैटी लिवर और फाइबरोसिस के रिस्क को कम करती है. डॉक्टर की सलाह है कि ऑर्गेनिक कॉफी चुनें और इसे बिना चीनी के पिएं. इसमें आप मिठास के लिए शहद, मंक फ्रूट या स्टीविया डाल सकते हैं.
कैसे पता लगेगा फैटी लिवर ठीक हो रहा है
आप शरीर में नजर आने वाले लक्षणों को कम होते देख पहचान सकते हैं कि फैटी लिवर डिजीज ठीक होने लगा है –
- आपकी एनर्जी बढ़ने लगेगी क्योंकि लिवर से टॉक्सिंस कम होने लगेंगे.
- नॉन फैटी लिवर में बहुत से लोगों का वजन बढ़ने लगता है. जब लिवर बेहतर होने लगेगा तो वजन भी कम होना शुरू हो जाएगा.
- पेट कम फूलेगा और पाचन ठीक रहने लगेगा.
- लिवर के टॉक्सिंस (Liver Toxins) त्वचा पर भी नजर आते हैं. ऐसे में जब लिवर की हालत सुधरेगी तो स्किन भी पहले से ज्यादा साफ और चमकदार नजर आएगी.
- पेट के आस-पास होने वाला दर्द कम होने लगेगा और असहजता कम होगी.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines