---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

हाथों पर नजर आ सकते हैं फैटी लिवर के ये 5 लक्षण, आज करेंगे इग्नोर तो कल पड़ सकता है पछताना

Fatty Liver Signs: फैटी लिवर की दिक्कत को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. ऐसे में शरीर पहले ही फैटी लिवर के चेतावनी संकेत देने लगता है. ये साइन हाथों पर भी नजर आते हैं जिन्हें पहचान लिया जाए तो दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

Fatty Liver Symptoms: लिवर में फैटी सेल्स के जमा हो जाने पर फैटी लिवर की दिक्कत हो जाती है. इसे समय रहते ठीक ना किया जाए तो लिवर जरूरत से ज्यादा डैमेज हो सकता है और लिवर डिजीज से लेकर लिवर फेलियर तक की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में समय रहते फैटी लिवर के संकेत (Fatty Liver Warning Signs) पहचानने जरूरी होते हैं. फैटी लिवर की दिक्कत में हाथों पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. हाथों को ध्यान से देखा जाए तो फैटी लिवर को समय रहते पहचाना जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए हाथों पर कैसे नजर आते हैं फैटी लिवर के लक्षण.

यह भी पढ़ें – 45 डिग्री सेल्सियस पर क्या होता है? मानव शरीर पर कैसा असर डालेगी ये गर्मी

---खबर नीचे जारी है---

हाथों पर फैटी लिवर के लक्षण

लाल हथेली – फैटी लिवर होने पर हथेलियां लाल नजर आ सकती हैं. लाल हथेली हार्मोनल चेंजेस का साइन हो सकती है. यह लिवर पर स्ट्रेस को दर्शाती है.

हथेली पर खुजली – अक्सर ही लोगों को लगता है कि हथेली पर खुजली होने का मतलब है कि पैसे आने वाले हैं या ऐसा ही कुछ, लेकिन हथेलियों पर खुजली होना बाइल सॉल्ट के ब्लडस्ट्रीम में बिल्डअप के कारण भी हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

रूखे हाथ- हाथों की त्वचा का रूखापन या स्किन पर आसानी से चोट लग जाना लिवर से जुड़ा हुआ हो सकता है.

उंगलियों का फूला हुआ दिखना – अगर उंगलियां गुब्बारे जैसी फूली हुई नजर आने लगी हैं तो यह खून में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है. यह फैटी लिवर का चेतावनी संकेत भी हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

स्पाइडर एनिगोमास – हाथों पर छोटी लाल रंग की जाले जैसी लाइनें नजर आना एस्ट्रोजन लेवल्स के बढ़ने का साइन हो सकता है. यह फैटी लिवर की शुरुआत में हो सकता है.

हाथों पर दिखने वाला यह हर लक्षण एक वॉर्निंग की तरह है यानी कि आपका शरीर चेतावनी दे रहा है कि लिवर की दिक्कतें पनपने लगी हैं.

---खबर नीचे जारी है---

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

  • फैटी लिवर का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जो मोटापे से परेशान हैं या फिर ओवरवेट हैं.
  • टाइप 2 डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल और मेटाबॉलिक सिंड्रोम में फैटी लिवर होने की संभावना रहती है.
  • जो लोग शराब पीते हैं उन्हें फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है.
  • जिन लोगों की डाइट में शुगर या फ्रूक्टोस की मात्रा ज्यादा हो या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा हों उन्हें फैटी लिवर हो सकता है.
  • प्रोसेस्ड फूड्स का जरूरत से ज्यादा सेवन करना फैटी लिवर की वजह बनता है.
  • अगर व्यक्ति किसी तरह की एक्सरसाइज वगैरह नहीं करता और उसका लाइफस्टाइल खराब है तो उसे लिवर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

क्या खाने की सलाह देते हैं डॉक्टर

---खबर नीचे जारी है---

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी अपने सोशल मीडिया से अक्सर ही ऐसे पोस्ट शेयर करते हैं जिनमें वे बताते हैं कि क्या खाने पर फैटी लिवर में राहत मिल सकती है. डॉ. सेठी का कहना है कि ब्रोकली, चुकंदर और करेला ऐसी 3 सब्जियां हैं जो फैटी लिवर को कम करने में मददगार साबित होती हैं. ये सब्जियां लिवर को साफ करती हैं फैट के बिल्ड-अप को कम करने में असरदार होती हैं.

यह भी पढ़ें – नेचुरल लैक्सेटिव गुणों से भरपूर हैं ये 5 चीजें, खाने पर मिलेगा कब्ज से छुटकारा

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: May 26, 2026 11:48 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola