नेचुरल लैक्सेटिव गुणों से भरपूर हैं ये 5 चीजें, खाने पर मिलेगा कब्ज से छुटकारा
Natural Laxative Foods: खानपान में बदलाव किया जाए तो कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप कब्ज से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो यहां बताए लैक्सेटिव फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए.

Foods For Constipation: कब्ज ऐसी दिक्कत है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत आने लगती है. कब्ज में मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है जिस कारण लोगों को पेट में भारीपन महसूस होने लगता है और पेट फूला रहे तो चैन से उठते-बैठते भी नहीं बनता है. ऐसे में अपने खानपान में लैक्सेटिव फूड्स (Natural Laxative Foods) को शामिल किया जा सकता है. यहां ऐसे ही फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो नेचुरल लैक्सेटिव गुणों से भरपूर होते हैं. इन फूड्स से मल में भार आता है, मल मुलायम बनता है और मलत्याग करने में आसानी होने लगती है. ऐसे में इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
इसबगोल
2 / 7इसबगोल नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है. इसे पानी या दूध में मिलाकर पिया जाए तो कब्ज से राहत मिलती है.
अलसी के बीज
3 / 7खानपान में अलसी के बीज भी शामिल किए जा सकते हैं. अलसी के बीजों में सोल्यूबल और इनसोल्यबल फाइबर होते हैं जो पाचन को फायदा देते हैं.
चिया सीड्स
4 / 7अगर आप कब्ज से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो चिया सीड्स का सेवन जरूर करें. सुबह गर्म पानी में चिया सीड्स डालकर पिए जाएं तो कब्ज से राहत मिल सकती है.
सेब
5 / 7सेब फाइबर से भरपूर होता है. यह कब्ज के मरीजों के लिए खासतौर से फायदेमंद है. पाचन को दुरुस्त रखने के लिए खासतौर से सेब का सेवन किया जा सकता है.
कीवी
6 / 7कीवी डाइटरी फाइबर और नेचुरल एंजाइम्स से भरपूर फल है. इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की दिक्कत कम होती है.
इन बातों का रखें ध्यान
7 / 7कब्ज से परेशान रहते हैं तो दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी वगैरह पीते रहें. इसके अलावा, वॉक वगैरह करें और एक्टिव रहें. इससे कब्ज से राहत मिलने में मदद होती है. यह भी पढ़ें - आर्थराइटिस के दर्द में कौन सी सब्जी खाने पर मिलता है फायदा? डाइटीशियन ने बताई सही



















