---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सिर्फ 30 दिन में कम होगा वजन! जानें किस समय और कहां योग करना फायदेमंद?

योग करने से इंसान को मानसिक शांति मिलती है और वह स्वस्थ रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना इस समय कुछ देर योग करेंगे, तो सिर्फ 1 महीने के अंदर-अंदर आपको अपने वजन में जबरदस्त फर्क नजर आएगा? आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

---विज्ञापन---

आजकल काफी लोग हैं, जो बैली फैट के चलते परेशान हैं, क्योंकि इन दिनों अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के चलते वजन बढ़ना तय है। वजन घटाने के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि एक्सरसाइज और डाइट करना फायदेमंद होता है, लेकिन इसके अलावा और भी कई तरीके हैं, जो वेट लॉस करने में काफी सहायक हो सकते हैं। इस कड़ी में एक और एक्टिविटी शामिल है, जिसे योग कहते हैं। योग भारत की एक पुरानी पद्धति है, जिसे हमारे यहां ऋषि-मुनी सालों से करते आ रहे हैं। हाल ही में एक फिटनेस एक्सपर्ट कहते ने बताया कि योग करने से उन्होंने 1 महीने के अंदर-अंदर काफी हद तक वजन कम किया है। आइए जानते हैं।

क्या बोले एक्सपर्ट?

आशीष कुमार अग्रवाल के साथ मौजूद फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि उन्होंने रोजाना सुबह आधे घंटे सूरज की रोशनी में सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम किया है, जिससे वे रोजाना 417 कैलोरी बर्न करते थे। उन्होंने इसे फैट बर्निंग का सबसे बेस्ट और इफेक्टिव फार्मूला बताया है। इसके साथ-साथ उन्होंने सही डाइट और जंक फूड्स से दूरी भी बनाई थी, ताकि वजन जल्दी से कम किया जा सके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- World TB Day: पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

योग करने के फायदे

  • मेटाबोलिज्म को तेज करें।
  • योग करने से तनाव कम किया जा सकता है।
  • सुबह के समय योग करने से शरीर के अंगों को सही आकार में लाया जा सकता है। इससे एक्सट्रा चर्बी को कम करने में काफी मदद मिलती है।
  • योग से बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।
  • योग ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है।

---विज्ञापन---

Weight Loss के लिए कौन से योग करें?

आप वेट लॉस करने के लिए सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम के साथ-साथ कुछ अन्य योगासन को भी रोजाना कर सकते हैं। इनमें पश्चिमोत्तानासन, उत्तानासन, वक्रासन, भुजंगासन और प्राणायाम भी शामिल हैं। सुबह के समय योग करना सही होता है, क्योंकि इस समय की धूप से शरीर को विटामिन-डी भी मिलता है। आप सुबह 6 से 8 बजे के बीच योग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- World TB Day: समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 24, 2025 12:44 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola