महिलाओं को ज्यादा क्यों होता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन? अपोलो अस्पताल के डॉक्टर ने बताईं अहम बातें

Urine Infection: अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर मुताबिक यूटीआई का खतरा कम करने के लिए पानी पीना, पेशाब को लंबे समय तक न रोकना और इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई का ध्यान रखना मददगार हो सकता है. 

Urine Infection

महिलाओं को UTI ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह क्या है? Image Credit- Freepik

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी एक आम समस्या है, लेकिन पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं में इसका खतरा काफी ज्यादा देखा जाता है. इसमें पेशाब करते समय जलन, बार-बार यूरिन आने की इच्छा, पेशाब करते समय दर्द और कभी-कभी यूरिन में खून जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इसको लेकर अपोलो डॉक्टर का कहना है कि अगर इंफेक्शन बढ़ जाए तो बुखार, ठंड लगना, कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द और उल्टी जैसी समस्या भी हो सकती है. आखिर महिलाओं को UTI ज्यादा क्यों होता है? इसके पीछे सिर्फ साफ-सफाई की कमी जिम्मेदार नहीं है, बल्कि महिलाओं के शरीर की बनावट और कुछ हार्मोनल व लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें भी जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को UTI ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह क्या है?

महिलाओं की यूरेथ्रा यानी जिस नली से पेशाब शरीर से बाहर निकलता है, वह पुरुषों की तुलना में छोटी होती है. इसके अलावा, इसका मुंह योनि के काफी करीब होता है. आंतों में मौजूद जैसे बैक्टीरिया आसानी से यूरेथ्रा तक पहुंचकर ब्लैडर में जा सकते हैं और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.  

सेक्सुअल एक्टिविटी से भी बढ़ सकता है खतरा

सेक्स के दौरान आसपास मौजूद बैक्टीरिया यूरेथ्रा तक पहुंच सकते हैं। इसी कारण कुछ महिलाओं को सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद बार-बार यूटीआई की समस्या हो सकती है. कुछ दवा खाकर या हाइजीन का ध्यान न रखा जाए तो ऐसा इंफेक्शन हो सकता है.  

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा?

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. बढ़ता हुआ ब्लैडर पर दबाव डाल सकता है, जिससे कुछ महिलाओं में ब्लैडर पूरी तरह खाली करना मुश्किल हो सकता है. ब्लैडर में बचा हुआ यूरिन बैक्टीरिया के बढ़ने का मौका दे सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान यूटीआई के लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

मेनोपॉज के बाद भी बढ़ सकता है खतरा

मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने से योनि और आसपास के टिश्यू में बदलाव और ड्राईनेस हो सकती है. इससे यूरिनरी ट्रैक्ट में बैक्टीरिया जा सकते हैं और यूटीआई का खतरा बढ़ सकता है.  

विज्ञापन

डायबिटीज जैसी बीमारी का भी खतरा 

डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं में भी यूटीआई का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा, किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट में स्टोन, पेशाब का पूरी तरह बाहर न निकल पाना और यूरिनरी ट्रैक्ट में किसी तरह की रुकावट जैसी चीजें भी इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है.

यूटीआई के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर आपको इनमें से कोई लक्षण लगातार महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. 

विज्ञापन
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द होना 
  • बार-बार पेशाब आना 
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पेशाब आना
  • यूरिन में खून दिखाई देना 
  • यूरिन का रंग या बदबू आना 
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना 

यूटीआई से बचने के लिए क्या करें?

अपोलो हॉस्पिटल के मुताबिक, यूटीआई का खतरा कम करने के लिए पानी पीना, पेशाब को लंबे समय तक न रोकना और इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई का ध्यान रखना मददगार हो सकता है. सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद पेशाब करना भी कुछ महिलाओं में इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- Apollo 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ