वजन घटाने का बेहतरीन और असरदार तरीका है पतंजलि का वेटगो सप्लीमेंट, खाने से कुछ ही दिनों में दिखेंगे फिट

क्या आप भी मोटापे की समस्या से परेशान है? अगर हां तो पतंजलि की दिव्य वेटगो टैबलेट 60N खा सकते हैं. यह एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको अपने वजन में फर्क साफ दिखने लगेगा.

PATANJALI
विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन चुका है. बढ़ता वजन न सिर्फ शरीर की सुंदरता को प्रभावित करता है बल्कि डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट डिजीज जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. ऐसे में पतंजलि आयुर्वेद की दिव्य वेटगो टैबलेट 60N का सेवन कर सकते हैं. यह एक हर्बल सप्लीमेंट जो तेजी से वजन कम कर सकता है. यह प्राकृतिक तरीके से बनाई गई दवा है.

क्या है Divya Weightgo Tablet?

यह एक आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने और शरीर को एक्टिव रखने में सहायक होता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक जड़ी-बूटियां शरीर को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना वजन घटाने में मदद करती हैं. बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा बनाई गई यह दवा औषधीय गुणों से भरपूर है.

विज्ञापन

इस दवा के मुख्य फायदे

वजन घटाने में सहायक- यह टैबलेट शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करती है.

भूख नियंत्रित करें- ज्यादा खाने और बार-बार स्नैक्स खाने की आदत को कम करने में यह दवा सहायक है.

विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म तेज करें- इस दवा को खाने से भोजन जल्दी पचाने और ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया तेज और बेहतर तरीके से काम करती है.

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करें- पतंजलि दिव्य वेटगो का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का शुगर लेवल लो होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है.

विज्ञापन

डिटॉक्सिफिकेशन- इस दवा को खाने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है.

दवा में मौजूद सामग्रियां

इस दवा को बनाने के लिए कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि त्रिफला, गुग्गुल, विदंग सोंठ, काली मिर्च, पिप्पली और मेथी के बीज.

विज्ञापन

कैसे करना है दवा का सेवन?

इस दवा को खाने के लिए पतंजलि की वेबसाइट पर मौजूद जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, आपको प्रतिदिन 1 से 2 टैबलेट सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए.
बेहतर परिणाम के लिए इसे नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के साथ लिया जाना चाहिए. आप चाहे तो इसे खाने से पहले दवा की मात्रा और अवधि के लिए किसी वैद्य या डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं.

कुछ जरूरी सावधानियां

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस दवा को बिना सलाह के न लें.

विज्ञापन

गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज डॉक्टर से परामर्श करके ही दवा का सेवन करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ