Health Tips: हर दिन की ताजगी और ऊर्जा से भरपूर नाश्ते का बेस्ट विकल्प पतंजलि ओट्स, जानें खाने के फायदे

Health Tips: अगर आप भी हेल्दी और सिंपल ब्रेकफास्ट ऑपशन ढूंढ रहे हैं जो कम समय में तैयार हो जाए तो पतंजलि ओट्स आपके लिए बेहतर विकल्प है. ओट्स खाने में हल्के और पोषण से भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं खाने के फायदे.

source-news24

Health Tips: आज की तेज-तर्रार जिंदगी में पौष्टिक और जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता हर किसी की जरूरत बन चुका है. ऐसे में ओट्स का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये न्यूट्रिशन से भरपूर और झटपट बन जाते हैं. पतंजलि ओट्स इस जरूरत का परफेक्ट सॉल्यूशन हैं. चाहे आप ऑफिस के लिए जल्दी निकल रहे हों या घर पर बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार करना चाह रहे हों, पतंजलि ओट्स आपके लिए सबसे आसान और पौष्टिक ब्रेकफास्ट ऑपशन हैं.

विज्ञापन

स्वस्थ और संतुलित नाश्ता

पतंजलि ओट्स को खासतौर पर कम प्रोसेस्ड अनाज से बनाया गया है, जिससे यह शरीर को नेचुरल तरीके से पोषण प्रदान करता है. इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और दिनभर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है. साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल फ्री है और फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन को भी स्वस्थ रखता है.

विज्ञापन

कम समय में हो जाता है तैयार

यह रोल्ड ओट्स होते हैं. इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको बस एक बर्तन में आधा कप ओट्स लेना है, उसमें एक गिलास दूध डालें और थोड़ी चीनी मिलाएं. इसके बाद मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक उबालें और गरमागरम परोसें. बस कुछ ही मिनटों में आपका हेल्दी नाश्ता तैयार है. यह न सिर्फ टाइम सेविंग है बल्कि आपको दिनभर ऊर्जा और ताजगी देता है.

विज्ञापन

हर उम्र के लिए लोगों के लिए परफेक्ट

बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग, पतंजलि ओट्स हर उम्र के लिए सुरक्षित और पोषण से भरपूर ओट्स होते हैं. आप चाहें तो इसमें अपने स्वाद के अनुसार फल, नट्स और नमकीन भी बना सकते हैं.

Oats खाने के फायदे

  • हार्ट हेल्थ को बेहतर रखें.
  • वजन नियंत्रित करने में मदद करें.
  • पाचन तंत्र को स्वस्थ रखें.
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित करें.
  • एनर्जी का नेचुरल सोर्स.
  • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद.
  • इम्यूनिटी बढ़ाएं.

ये भी पढ़ें-नवरात्रि उपवास में खाएं पतंजलि मखाना, शुद्ध और स्वादिष्ट विकल्प, मिलेंगे फायदे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ