हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin B-12 की कमी से होती हैं ये 3 गंभीर बीमारियां! जानें शुरुआती संकेत

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी होने से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Vitamin B-12 Deficiency: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है। जिनमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व शामिल होते हैं। विटामिन बी-12 एक ऐसा ही जरूरी तत्व है, जिसकी कमी हमारे शरीर को खोखला बना देती है। बी-12 की कमी होने से आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इससे शरीर में खून बनता है और प्रमुख बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये 3 बीमारियां

विज्ञापन

1. एनीमिया

विटामिन बी-12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की ग्रोथ कम हो जाती है। खून की कमी का एक कारण विटामिन बी-12 की कमी भी है। इस बीमारी के शुरुआती संकेत थकान, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई जैसे संकेत शामिल हैं।

विज्ञापन

2. नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं

विटामिन बी-12 की कमी से ब्रेन फंक्शनिंग पर असर पड़ता है, जिससे नर्व डैमेज हो सकता है। इस बीमारी में हमारा ब्रेन बॉडी को मैसेज ट्रांसफर करने में असमर्थ हो जाता है। इस बीमारी के प्रमुख संकेतों में हाथों और पैरों में झनझनाहट, मांसपेशियों में कमजोरी और याददाश्त की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

3. आंखों के रोग

आंखों की रोशनी से संबंधित बीमारी के होने का एक प्रमुख कारण शरीर में विटामिन बी-12 की कमी भी हो सकता है। इसके शुरुआती संकेतों में आंखों में दर्द, थकान और तनाव शामिल हैं।

विज्ञापन

photo credit-freepik

विटामिन बी-12 की कमी के अन्य संकेत

विज्ञापन

जीभ में सूजन।

आंखों व त्वचा का पीला पड़ना।

विज्ञापन

मुंह में छाले होना।

चिड़चिड़ापन।

विज्ञापन

वेट लॉस।

कैसे पूरी होगी विटामिन बी-12 की कमी?

  1. अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स और नॉनवेज को शामिल करें।
  2. पालक, चुकंदर जैसी सब्जियों के सेवन से भी विटामिन बी-12 की कमी पूरी होगी।
  3. अंजीर, मुनक्का और बादाम-अखरोट जैसे नट्स के सेवन से भी विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola