UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, बढ़ेगी बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की पेंशन, जानें कब से होगा फायदा?

योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिसके चलते एक करोड़ से ज्यादा लोगों का फायदा होगा. सरकार ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया है और अब इसे कैबिनेट मीटिंग में मंजूर कराने की तैयारी है.

old age pension | yogi adityanath | up

उत्तर प्रदेश की सरकार विधानसभा चुनाव से पहले पेंशनरों को बहुत बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. (Credit-AI)

उत्तर प्रदेश के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए खुशखबरी है. योगी आदित्यनाथ सरकार पेंशनरों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी में है. सरकारी नौकरी से रिटायर बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की मंथली पेंशन बढ़ाई जा सकती है और पेंशन में 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को पास कर दिया है, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है. आगामी कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव को पेश करके पास कराया जाएगा और कैबिनेट मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा. प्रस्ताव मंजूर होते ही उत्तर प्रदेश के 1.21 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को बहुत बड़ा फायदा होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने 500 रुपये बढ़ाने की योजना

सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, पेंशन में हर महीने 500 रुपये का इजाफा किया जाएगा, जिसके तहत लाभार्थियों को हर साल 12000 रुपये से लेकर 18000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है, यानी एक पेंशनर को साल में 6000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 67 लाख लाभार्थी, निराश्रित महिला पेंशन योजना के 42 लाख से ज्यादा लाभार्थी और दिव्यांगजन पेंशन योजना के करीब 12 लाख लाभार्थी हैं. कुल मिलाकर 1.21 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं, जिन्हें दिवाली से पहले बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिल सकता है. बस पेंशन बढ़ाने के सरकारी प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिलने का इंतजार है.

विज्ञापन

अनुपूरक बजट में फंड आवंटित करेंगे

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछली बार साल 2017 में पेंशन बढ़ी थी. उस समय 500 रुपये से 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन बढ़ाई गई थी. इस बार 1500 रुपये पेंशन बढ़ाने की योजना है. इसके लिए दिसंबर 2026 में पेश किए जाने वाले दूसरे अनुपूरक बजट में फंड का प्रावधान किया जा सकता है. वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही से लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन मिल सकती है. लेकिन प्रस्ताव मंजूर होने और फंड मिलने पर ही यह संभव होगा. इससे पहले योगी सरकार ने रसोइयों, आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों का मानदेय बढ़ाया था. इसके अलावा योगी सरकार 6 महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी में भी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ