Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण

Varicose Veins Symptoms: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें पैरों पर नीली, हरी या बैंगनी सी लकीरें दिखने लगती हैं. ये फूली हुई नसें होती हैं जो पैरों से बाहर उभरी हुई सी दिखाई पड़ती हैं. ऐसा क्यों होता है और ये किस बीमारी के लक्षण हैं, जानिए यहां.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 17, 2026 10:53
Varicose Veins
पैरों पर क्यों दिखती हैं नीली-बैंगनी धारियां, जानिए यहां.

Varicose Veins: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि बहुत से लोगों के पैरों पर नीली, हरी या बैंगनी लकीरें नजर आने लगती हैं? ये फूली हुई नसें हैं जो पैरों से बाहर निकलती हुई सी नजर आती हैं. इन्हें वेरिकोज वेन्स कहते हैं. वेरिकोज वेन्स में पैरों की नसें असमान्य रूप से फूल जाती हैं और ऐसे लगता है कि पैरों से बाहर निकल जाएंगी. इनमें दर्द भी होता है और व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए यह दिक्कत क्यों होती है और वेरिकोज वेन्स होने के क्या-क्या लक्षण (Varicose Veins Symptoms) होते हैं, जानिए यहां.

यह भी पढ़ें – आंत के कैंसर के क्या लक्षण हैं? मल में दिखे यह चीज तो तुरंत कराएं टेस्ट

---विज्ञापन---

वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण हैं

  • वेरिकोज वेन्स होने का सबसे बड़ा साइन है कि नसें पैरों के बाहर निकलती हुई सी प्रतीत होती हैं.
  • ये नसें नीली, बैंगनी या गहरे हरे रंग की नजर आती हैं.
  • इन नसों में दर्द होने लगता है.
  • इन नसों के आस-पास की त्वचा हल्की नजर आती है.
  • नसों में खुजलाहट महसूस होती है.
  • नसें सूज जाती हैं और इनमें दर्द भी होता है.

क्यों होती है वेरिकोज वेन्स की दिक्कत

वेरिकोज वेन्स की दिक्कत होने का एक बड़ा कारण है ब्लड प्रेशर. ब्लड प्रेशर बढ़ने से नसें डैमेज होने लगती हैं. इससे नसें मुड़ने लगती हैं और बड़ी होना शुरू हो जाती हैं. इसके अलावा, बहुत ज्यादा देर तक बैठने या खड़े रहने से भी वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है.

---विज्ञापन---

वेरिकोज वेन्स किन लोगों को हो सकती हैं

  • जिन लोगों की उम्र ज्यादा होती है उन्हें वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं.
  • परिवार में अगर किसी को वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हुई हो तो और किसी को भी वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं.
  • बहुत ज्यादा वजन होना वेरिकोज वेन्स के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है.
  • गर्भावस्था में वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है.
  • बहुत ज्यादा लंबे समय तक खड़े रहने वाले या बैठे रहने वाले लोगों को वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो जाती है.
  • धूम्रपान करने पर वेरिकोज वेन्स का खतरा बढ़ सकता है.

वेरिकोज वेन्स का क्या इलाज है

वेरिकोज वेन्स के इलाज में लाइफस्टाइल में बदलाव पर जोर दिया जाता है. इसके अलावा, डॉक्टर लिगेशन, स्ट्रिपिंग, स्क्लेरोथेरैपी और फ्लेबेक्टॉमी जैसै ट्रीटमेंट्स कर सकते हैं.

वेरिकोज वेन्स से बचने के लिए क्या करना चाहिए

  • बहुत ज्यादा देर तक खड़े रहने या बैठे रहने से परहेज करना चाहिए.
  • कम नमक वाली चीजें खानी चाहिए.
  • बैठे हुए अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाएं और आगे की तरफ खीचें.
  • हेल्दी वेट मैनेज करने की कोशिश करें.
  • अपने पैरों को मोड़कर या आलती-पालती में बैठने के बजाय सामने की तरफ फैलाकर बैठें.

यह भी पढ़ें – पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर ने बताया आर्टरीज ब्लॉक होने पर दिखते हैं ये 4 Symptoms

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 10:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.