शरीर की सूजन कैसे दूर करें? बाबा रामदेव से जानिए सूजन दूर करने के चमत्कारी आयुर्वेदिक उपाय

Swelling in Body: सुबह उठते ही अगर आपको शरीर में सूजन दिखे तो घबराए नहीं, क्योंकि हम बाबा रामदेव के कुछ ऐसे हैक्स बता रहे है जो राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं. आप इन उपायों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

Home Remedies For Selling

शरीर में सूजन क्यों होती है? Image Credit- News24

विज्ञापन

Home Remedies For Swelling: सुबह उठते ही कई लोगों को शरीर में सूजन यानी इन्फ्लेमेशन की समस्या होने लगी है. पैरों में सूजन, कभी हाथों में भारीपन या चेहरे पर सूजन दिखाई देने लगती है. कई बार यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और किडनी या लिवर से जुड़ी दिक्कत होने लगती है. हालांकि, कई रिसर्च में इसके होने का कारण ज्यादा नमक खाने, लंबे समय तक बैठे रहने या हार्मोनल बदलाव है, जिस पर वक्त रहते ध्यान देने की जरूरत है. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि अगर शरीर में बार-बार सूजन रहती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आयुर्वेद और योग की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से शरीर की सूजन से राहत पाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- शरीर में अकड़न हो तो सुबह उठते ही 3 मिनट के लिए करें यह काम, दूर हो जाएगा दर्द

विज्ञापन

शरीर में सूजन क्यों होती है?

शरीर में सूजन को मेडिकल भाषा में Edema कहा जाता है. बाबा रामदेव के अनुसार, यह समस्या तब होती है जब शरीर में फ्लूड जमा होने लगता है. सूजन शरीर के किसी एक हिस्से जैसे पैर, हाथ, चेहरा या पूरे शरीर में भी दिखाई दे सकती है.

  • ज्यादा नमक खाना
  • लंबे वक्त तक बैठे रहना
  • किडनी से जुड़ी समस्या
  • हार्मोनल बदलाव
  • दिल की बीमारी
  • लिवर की समस्या

बाबा रामदेव से जानिए सूजन दूर करने के चमत्कारी आयुर्वेदिक उपाय

  • बाबा रामदेव का कहना है कि सूजन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. हल्दी आयुर्वेद में प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी माना जाता है, जिसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके लिए आपको रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में हल्दी डालकर पीना होगा.
  • मेथी के बीज शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए रातभर मेथी दाना को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इस्तेमाल करें. कुछ दिनों में सूजन में आराम महसूस हो सकता है.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि इसके लिए अजवाइन का पानी भी बहुत फायदेमंद है. अजवाइन पाचन को मजबूत करती है और गैस या पानी रुकने की समस्या को कम करती है, जिससे सूजन भी कम होती है. आपको उबालकर एक गिलास पानी पीना होगा.
  • आयुर्वेद में त्रिफला को शरीर को डिटॉक्स करने वाली औषधि माना जाता है. यह पाचन सुधरता है और शरीर में जमे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है. रात को सोने से पहले आधा चम्मच त्रिफला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें. इससे शरीर में सूजन कम होने में मदद मिल सकती है.
  • रोजाना रोज करने से फायदा होगा. आप योग और प्राणायाम को अपने रूटीन में शामिल करें. इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और सूजन कम होने लगती है.

इसे भी पढ़ें- बच्चों में चिकनपॉक्स का पहला लक्षण क्या है? यहां जानिए Chickenpox होने पर क्या करें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ