Sujan Ke Gjarelu Upay: कभी चोट लगने पर या किसी चीज से टकराकर या किसी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत में शरीर में अक्सर ही सूजन हो जाती है. इस सूजन के कारण त्वचा लाल हो जाती है, दर्द होता है और कई बार सूजन (Inflammation) वाले हिस्से को हिलाना-डुलाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह सूजन को दूर करने के लिए अदरक का नुस्खा आजमाकर देखा जा सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि सूजन और शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक के किस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखा जा सकता है. ये नुस्खे आजमाने आसान हैं और एक्सपर्ट के अनुसार असरदार भी साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें - पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी
सूजन कम करने का आयुर्वेदिक नुस्खा
अदरक और गुड़ का पहला नुस्खा
पहला घरेलू उपाय है अदरक के रस (Ginger Juice) और गुड़ का सेवन. आपको 10 ग्राम ताजा अदरक लेना है और छिलका उतार देना है. अब इसे कूटकर या घिसकर इसके रस को निकाल लें. अब 3 से 4 मिलीलीटर अदरक के रस में 3 से 4 ग्राम गुड़ को घिसकर मिला लें. इस मिश्रण को आपको दिन में 1 से 2 बार लेना है.
खाना खाने के बाद इस मिश्रण का सेवन करें. आपकी सूजन पर निर्भर करता है कि इस मिश्रण का कितने दिन सेवन करने पर आपको आराम महसूस होगा.
अदरक और गुड़ का दूसरा नुस्खा
इस नुस्खे के लिए आपको 3 ग्राम अदरक लेकर उसका पेस्ट बना लेना है. इसमें आपको 3 ग्राम ही गुड़ ले लेना है. इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके मुलायम सा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आपको दिन में से 3 बार खाना खाने के बाद ही लेना होगा. इस बात का ध्यान रखें कि आप इसका 2 से 3 ग्राम ही सेवन करें उससे ज्यादा नहीं. एक बार इसे सुबह खाने के बाद लें और दूसरी बार शाम को खाना खाने के बाद.
इन नुस्खों का इस्तेमाल करने पर इंफ्लेमेशन यानी सूजन कम होगी, मसल्स को आराम मिलेगा और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलेगी.
सिकाई भी आती है काम
सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी से सिकाई की जा सकती है. इसके लिए गर्म पानी में कपड़े को डुबोकर सूजन वाले हिस्से पर लगाकर सिकाई की जा सकती है. इसके अलावा, हाथ-पैरों में सूजन है तो गर्म पानी में हाथ-पैर डुबोकर रखने पर फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें- रोज पैदल चलने से क्या होता है? शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले ये 5 फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Sujan Ke Gjarelu Upay: कभी चोट लगने पर या किसी चीज से टकराकर या किसी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत में शरीर में अक्सर ही सूजन हो जाती है. इस सूजन के कारण त्वचा लाल हो जाती है, दर्द होता है और कई बार सूजन (Inflammation) वाले हिस्से को हिलाना-डुलाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह सूजन को दूर करने के लिए अदरक का नुस्खा आजमाकर देखा जा सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि सूजन और शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक के किस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखा जा सकता है. ये नुस्खे आजमाने आसान हैं और एक्सपर्ट के अनुसार असरदार भी साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें – पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी