---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी

Pair Ke Talwe Me Jalan: अगर आपके पैरों के तलवों में अक्सर ही जलन महसूस होती है तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में पैर के तलवों में जलन होती है. समय रहते पहचान करना बेहद जरूरी है.

---खबर नीचे जारी है---

Burning Feet Causes: चलते-चलते अचानक ही पैरों के तलवों में जलन होना या फिर बैठे-बैठे ऐसा महसूस होना जैसे तलवों पर किसी ने आग छुआ दी है, किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है. पैरों के तलवों में यूं ही जलन (Talwo me jalan) नहीं होती है बल्कि यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसे में अगर आपको भी पैरों के तलवों में जलन की शिकायत हो रही है तो यहां जानिए यह किस बीमारी का लक्षण हो सकता है.

यह भी पढ़ें – महिलाओं में Ovarian Cancer के क्या लक्षण होते हैं? अंडाशय कैंसर के इन 5 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर

---खबर नीचे जारी है---

तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है

डायबिटीज

पैर के तलवों में जलन होना डायबिटीज का लक्षण (Diabetes Symptoms) हो सकता है. हाई ब्लड शुगर की दिक्कत में नसें डैमेज होने लगती हैं. इसे डायबेटिक न्यूरोपैथी कहते हैं. इसमें ऐसा महसूस होता है जैसे तलवों में सूंई चुभ रही हो.

---खबर नीचे जारी है---

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 (Vitamin B12) की शरीर में कमी हो जाए तो नसों की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है. इस विटामिन की कमी को पूरा करके ही दिक्कत से निजात पाई जा सकती है. विटामिन बी12 के अलावा, विटामिन बी6 और बी9 की कमी भी पैरों में जलन की वजह बन सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

थायराइड

थायराइड ग्रंथि की दिक्कतें होने पर हार्मोन बिगड़ने लगते हैं जिससे पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है और जलन या पैरों में दर्द हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

किडनी या लिवर की बीमारी

किडनी और लिवर (Liver) दोनों ही शरीर से टॉक्सिंस निकालने का काम करते हैं. ऐसे में इन दोनों से जुड़ी दिक्कतों में टॉक्सिंस फिल्टर नहीं होते और शरीर में जमा होने लगते हैं. इससे नसों में जलन होना शुरू हो जाती है.

---खबर नीचे जारी है---

फंगल इंफेक्शन

पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन के कारण पैर में खुजली, त्वचा का लाल पड़ना और तलवों में जलन हो सकती है. ऐसा आमतौर पर एथलीट फुट की दिक्कत में होता है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी हो सकती है वजह

  • बीमारियों से हटकर, बहुत ज्यादा शराब पीने पर भी पैर के तलवों में जलन हो सकती है.
  • तलवों में जलन का कारण पैरों तक खून की सप्लाई सही तरह से ना होना भी हो सकता है.
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से भी ऐसा हो जाता है.

कैसे मिलेगी तुरंत राहत

---खबर नीचे जारी है---

अगर तलवों में एकदम से बहुत ज्यादा जलन महसूस होती है तो इस स्थिति में पैरों को कुछ देर ठंडे पानी में डुबोकर रखें. इससे राहत मिल सकती है. सरसों के तेल से मालिश करने पर या फिर गुनगुने पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर पैर डुबाने पर भी आराम मिल सकता है.

यह भी पढ़ें – बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? यहां जानिए कैसी होनी चाहिए Piles के मरीज की डाइट

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 20, 2026 10:26 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola