Strawberry Skin Benefits: इस फल से बने मास्क को लगाने से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी त्वचा

Strawberry Skin Benefits

Strawberry Skin Benefits

विज्ञापन

Strawberry Skin Benefits: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग हर रोज ना जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं मिलता। स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है और इसके लिए त्वचा को केमिकल से दूर रखना चाहिए।

साथ ही स्किन पर नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप नेचुरल चीजों से बने फेस मास्क को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपकी स्किन के लिए ये फेस नेचुरल मास्क लेकर आए हैं, जिससे आपको ग्लोइंग और चमकती त्वचा मिलेगी।

विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी के फेस मास्क से मिलेंगे कई फायदे

ग्लोइंग और चमकती स्किन के लिए आपको स्किन केयर रूटीन में स्ट्रॉबेरी को शामिल करना चाहिए। स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही इससे बैक्टेरिया और इंफेक्शन्स भी दूर रहते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि स्ट्रॉबेरी फेस मास्क कैसे बनाते हैं और इससे क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

ग्लोइंग और चमकती स्किन के लिए शहद-स्ट्रॉबेरी फेस मास्क

त्वचा को अच्छे से चमकाने के लिए स्ट्रॉबेरी को शहद के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें और इसको लगाकर अपनी स्किन को चमकाएं।

विज्ञापन

ऐसे बनाए स्ट्रॉबेरी और शहद का फेस मास्क

स्ट्रॉबेरी और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 स्ट्रॉबेरी को लें और अच्छे से धो लें। इसके बाद इसे अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें जरूरत के हिसाब से शहद मिला लें और इसे अच्छे से फेंट लें।

इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। इसके बाद इस पैक को करीब 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। ऐसा आप अगर सप्ताह में दो बार करेंगे, तो इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी और शहद का मास्क लगाने से मिलेंगे ये फायदे

1. स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो स्किन पर एंटी-एजिंग इफेक्ट्स डालते हैं। साथ ही इसको चेहरे पर लगाने से स्किन लंबे टाइम तक जवां रहती है।

विज्ञापन

2. अगर आप नियमित इस पैक का इस्तेमाल करते है, तो इससे पिंपल की प्रॉब्लम भी कोसों दूर रहती है।

3. स्ट्रॉबेरी और शहद का मास्क लगाने से पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से भी निजात मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ