ज्यादा वजन कम करने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव से जानिए आहार में किन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा

Belly Fat Reduce Remedies: मोटापा लाइलाज बीमारी नहीं है, क्योंकि अगर थोड़ी की देखभाल की जाए तो इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि मोटापा होने की सबसे बड़ी वजह इंसान का खान-पान है और अगर वो इसमें सुधार नहीं करता है तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाएगी.

Vajan Ghatane Ke Upay

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं? Image Credit- News24

Vajan Ghatane Ke Upay: इस दौर में मोटापा या वजन बढ़ना एक आम समस्या है. आजकल ज्यादातर लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं और वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि, वजन कम करना आसान नहीं है क्योंकि इसकी कोई एक वजह नहीं है, बल्कि गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनियमित दिनचर्या की वजह से लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं. ज्यादा वजन बॉडी के हिसाब से बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और कोई दूसरी बीमारी होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी बीमारियां आदि. हालांकि, मोटापा लाइलाज बीमारी नहीं है, क्योंकि अगर थोड़ी की देखभाल की जाए तो इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि मोटापा होने की सबसे बड़ी वजह इंसान का खानपान है और अगर वो इसमें सुधार नहीं करता है तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाएगी. इसलिए आप इन टिप्स की मदद से अपने मोटापे को कम करने की कोशिश करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं?

  • बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आपका बहुत ज्यादा वजन हैं और आप इसे कम करना चाहते हैं तो आपको खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत है. आपको आहार में तला-भुना शामिल करने के बजाय फ्रूट्स खाएं. इसमें आपको वाटरमेलन और अनानास शामिल करना होगा.
  • सब्जी में लौकी को शामिल करें, क्योंकि लौकी वजन घटाने में बहुत ही मददगार साबित हो सकती है. हालांकि, इन चीजों के अलावा आपको कुछ और नहीं खाना है. तभी आपका वजन कम होगा, वरना आप परेशान होते रहेंगे.
  • फाइबर युक्त चीजें शामिल करें, क्योंकि इससे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. पालक, लौकी, तोरई, करेला और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां कम कैलोरी वाली होती हैं और इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
  • आपको अपने आहार में अंकुरित अनाज जरूर शामिल करना चाहिए. अंकुरित मूंग, चना और मेथी जैसे अंकुरित अनाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं.
  • मोटे अनाज का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है. बाबा रामदेव के अनुसार गेहूं के साथ-साथ आपको जौ, बाजरा और रागी को भी डाइट में शामिल करना चाहिए. इन अनाजों में फाइबर अधिक होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और वजन कम होने लगता है.

इसे भी पढ़ें- आज ही बदलें खौलती हुई चाय पीने की आदत, वरना घेर सकता है फूड पाइप का कैंसर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ