Stomach Pain: पेट दर्द एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल, अच्छा खान पान न होना, लंबे समय तक बैठे रहना ये कई कारण हैं पेट में दर्द होने का। लेकिन जब पेट दर्द लंबे समय तक बना रहे तो कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। पेट दर्द के साथ अगर बुखार, उल्टी, अचानक से वजन कम होने जैसी समस्याएं भी हों तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
अक्सर ऐसा होता है हम पेट दर्द को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और पेनकिलर से इसे सही करने की कोशिश करते हैं। पेट के दाईं तरफ, पेट के निचले बाईं हिस्से में, पेट के बीच में जलन या पेट में ऊपर की तरफ दर्द हो तो फ्लू, हर्निया, एपेंडिसाइटिस और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती है।
पेट दर्द के गंभीर कारण
किडनी की पथरी- अगर पेट के निचे भाग में लगातार दर्द हो रहा है, तो किडनी की पथरी हो सकती है। किडनी में पथरी होने वाली इन पथरी के भी साइज अलग हो सकते हैं। छोटे साइज की पथरी पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर बड़ी है तो निकल नहीं पाती और लगातार गंभीर दर्द बना रहता है।
अपेंडिसाइटिस- पेट के नीचे अगर लगातार दर्द हो रहा है,तो ये अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है। इसमें लार्ज इंटेस्टाइन के पास एक ट्यूब होती है, जिसमें सूजन की वजह से अपेंडिसाइटिस की परेशानी होने लगती है। इसके लक्षणों में फीवर, लूज मोशन, वॉमिट, कमजोरी आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Yoga for Stomach Problems: पेट से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी छूमंतर, बस रोज 10 मिनट करें ये आसन
पीरियड्स क्रैम्प्स- पीरियड होने के समय पेट के निचे वाले बाग में ज्यादा दर्द होता है। कई लेडिज में यह परेशानी गंभीर होती है और इसकी वजह से उल्टी, लूज मोशन और सिरदर्द होता है।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome)- इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जो हमारे डाइजेशन पर असर करती है। यह इंटेस्टाइन के खराब होने वाली एक स्थिति है, जिसकी होने से पेट के निचले भाग में काफी तेज दर्द महसूस हो सकता है।
कैंसर- पेट में दर्द वो भी लगातार और नाभि के ऊपर के हिस्से में अगर आपको बेचैनी हो तो ये पेट का ट्यूमर हो सकत है। इसके अलावा पेट में सूजन होने से भी कैंसर हो सकता है। इनडाइजेशन और सीने में जलन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines