Skin Care Alum : अगर आप भी कोमल, साफ और चमकती हुई स्किन पाना चाहती हैं तो फिटकरी का इस्तेमाल करें। बारिश के मौसम में स्किन पर पिंपल और मुंहासे होना आम बात है। इन सबसे बचने के लिए स्किन की खास केयर करनी होती है, जिसमें फिटकरी आपकी मदद कर सकती है। ये स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद करती है।
आप सीधे स्किन पर फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर चेहरे पर फिटकरी लगाना ही नहीं चाहते को इसके पानी से स्किन को साफ करें। लिहाजा आपकी स्किन सुंदर और दमकने लगेगी। आइए नीचे चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदों के बारे में जानते हैं…
चेहरे पर फिटकरी लगाने के जबरदस्त लाभ (Amazing benefits of applying alum on the face)
फायदा 1- चेहरे के दाग-धब्बे हटाएं
फिटकरी की मदद से आप चेहरे के दाग-धब्बे हटा सकती हैं. इसके लिए पानी में थोड़ी सी फिटकरी डालनी है और उसे पानी में अच्छी तरह घुल जाने तक मिलाना है. उसके बाद इस पानी से त्वचा को धो लेना है, आप चाहें तो नहाने समय भी पानी में फिटकरी डाल सकते हैं.
फायदा 2- कील-मुंहासे के दाग दूर करती है फिटकरी
कई बार देखा जाता है कि कील-मुंहासे ठीक तो हो जाते हैं, लेकिन अपनी निशानी छोड़ जाते हैं, तो स्किन की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। अगर आप सही तरीके से फिटकरी के प्रयोग करें तो हर प्रकार के कील -मुहासों के दाग और काले धब्बे ठीक होते हैं। इसके लिए फिटकरी के घोल को मुहासों के दाग पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धुलें। ऐसा करने से सारे दाग ठीक होते हैं।
फायदा 3- स्किन को टाइट करती है फिटकरी
कम उम्र में ही आजकर चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां दिखने लगती हैं। इसके पीछे उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाल एक वजह हो सकती है। इस समस्या से बचने में फिटकरी मदद करती है। जिन लोगों की त्वचा ढीली पड़ गई है वे फिटकरी के पानी से चेहरा धोएं। इससे स्किन को टाइट करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गुलाब जल के साथ फिटकरी का पाउडर मिलाकर भी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
40 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
5 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines