---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सद्गुरु ने बताया महिलाओं के लिए बैली फैट है खतरनाक, कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Sadhguru Health Tips: महिलाओं के लिए वजन बढ़ना खतरनाक हो सकता है, खासतौर पर बैली फैट होना उनकी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। सद्गुरु से जानिए कारण और बचाव के लिए आसान तरीके।

---विज्ञापन---

Sadhguru Health Tips: मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो वैश्विक रूप ले रही है। आजकल यह बीमारी इतनी बढ़ने लगी है कि हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। ओबेसिटी से बच्चों समेत महिलाएं और पुरुष हर कोई पीड़ित है। महिलाओं में यह समस्या गंभीर हो सकती है, खासतौर पर बैली फैट उनके लिए खतरनाक होता है। जी हां, सद्गुरु बताते हैं कि महिलाओं में बैली फैट होना सही नहीं है। आइए जानते हैं जगदीश वासुदेव, जिन्हें सद्गुरु के नाम से जाना जाता है, ने महिलाओं के लिए बैली फैट को खतरनाक क्यों बताया और इसे कैसे कम किया जा सकता है।

क्या कहते हैं सद्गुरु?

सद्गुरु कहते हैं महिलाओं में खासतौर पर भारत की औरतों में मोटापा, जो आमतौर पर पेट की चर्बी वाला फैट होता है, उसके ज्यादा होने की समस्या ज्यादा रहती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें लाइफस्टाइल, गर्भावस्था के बाद पेट बाहर आना और जेनेटिक्स प्रॉब्लम्स होना शामिल है। सद्गुरु बताते हैं कि यदि कोई युवा महिला ऐसी समस्या से जूझ रही है, तो निश्चित ही वह अपनी जिंदगी में बीमारियों को बुलावा दे रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नाखूनों में ये संकेत विटामिन बी-12 की कमी के लक्ष्ण

Belly Fat क्यों खतरनाक?

  1. सद्गुरु बताते हैं कि महिलाओं में बैली फैट होने से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है। हार्मोनल इंबैलेंस से पीसीओस की बीमारी होती है, जो महिलाओं में होना आम है।
  2. पेट के आस-पास की चर्बी बढ़ने से हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है।
  3. साथ ही, महिलाओं में रिप्रोडक्टिव प्रॉब्लम्स के बढ़ने के पीछे भी बैली फैट सबसे बड़ा कारण है। इसमें प्रेग्नेंसी प्रॉब्लम्स, यूरिनल प्रॉब्लम, मासिक धर्म की समस्याएं और डायबिटीज भी शामिल हैं।

कैसे कम करें?

सद्गुरु कहते हैं कि महिलाओं को सबसे पहले यह जानना चाहिए कि फिजिकल एक्टिविटी सबसे जरूरी है। इसलिए बैली फैट कम करने के लिए उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वे पूरे दिन किसी न किसी काम के चलते अपने शरीर को एक्टिव रख सकें। वे पूरे दिन चलना-फिरना या सुबह और शाम दोनों समय वॉक या जॉगिंग कर सकते हैं। सद्गुरु ने महिलाओं से हठयोग करने की सलाह दी है। हठयोग करने से उनके शरीर को फुर्ती भी मिलती है। इस प्रैक्टिस को रोजाना फॉलो करते हैं, तो हार्मोन का संतुलन भी नियंत्रित रहता है।

---विज्ञापन---

हठयोग के फायदे

  1. योग के इस आसन को करने से मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है।
  2. हठयोग करने से हमारा शरीर फ्लैक्सिबल होता है और वेट कंट्रोल में रहता है।
  3. हठयोग करने से रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 15, 2025 01:43 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola