सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड, बॉडी में बढ़ जाएगा विटामिन बी-12

Vitamin B-12 Foods: विटामिन बी-12 एक जरूरी पोषक तत्व है जिसकी कमी होने से आपको कई प्रकार की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं सर्दियों में क्या खाने से बढ़ सकता है इसका स्तर।

Vitamin B-12 Foods

Vitamin B-12 Foods

Vitamin B-12 Foods: सर्दियों के सीजन में हमें खाने-पीने के लिए काफी स्वादिष्ट चीजें मिलती हैं। असल में यह सीजन ही अच्छा खाना खाने का होता है। मगर सेहत से खिलवाड़ किसी भी मौसम में नहीं होना चाहिए। विटामिन बी-12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी कमी होने से न्यूरो प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है और खून की कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं सर्दियों में इस तत्व की कमी को पूरा करने के लिए हमें क्या खाना चाहिए।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

हाथों-पैरों में सुन्नपन।
बाल झड़ना।
स्किन और आंखों का पीला पड़ना।
थकान और कमजोरी।
मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द।

विज्ञापन

ये हैं विटामिन बी-12 के Winter Superfoods

1. चिकन ब्रेस्ट- चिकन का यह हिस्सा सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता है। चिकन ब्रेस्ट प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होता है, अगर आप रोजाना इसे खाते हैं, तो शरीर में विटामिन बी-12 की कमी कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

2. सैल्मन- यह समुद्री मछली है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीफूड्स विटामिन बी-12 का बढ़िया सोर्स होते हैं। सैल्मन फिश का रोजाना सेवन इस विटामिन के साथ-साथ शरीर में कई प्रकार के मिनरल्स की पूर्ति भी करता है।

3. फोर्टिफाइड सीरियल्स- इस प्रकार के अनाजों को विटामिन बी-12 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपने ब्रेकफास्ट में इन्हें शामिल कर सकते हैं। अगर इसे दूध के साथ मिलाकर खाया जाए तो और भी ज्यादा लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन
Vitamin B-12 Foods

photo credit-meta ai

4. चीज (Cheese)- डेयरी प्रोडक्ट्स को विटामिन बी-12 का सोर्स माना जाता है। अगर हम रोजाना चीज का सेवन करते हैं, तो सर्दियों में इसे खाने से भी विटामिन बी-12 की कमी पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन

5. अंडे- अंडा प्रोटीन, विटामिन से लेकर कैल्शियम जैसे जरूरी तत्वों का भंडार होता है। अगर आप रोजाना 2 अंडे खाते हैं, तो इससे विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ