अगर ठंडी चीजें चबाने की है लत, करवा ले ये टेस्ट, आयरन की हो सकती है कमी

Iron Deficiency Foods: बर्फ चबाने की आदत है तो हो जाए सतर्क। यह कोई साधारण लत नहीं बल्कि शरीर में आयरन की कमी का संकेत होता है। हेल्थ मिनिस्ट्री भी इस न्यूट्रिएंट के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। आइए जानते हैं कैसे इसका लेवल बढ़ा सकते हैं।

SOURCE- NEWS 24

Iron Deficiency Foods: क्या आपको बर्फ चबाने की आदत है या फिर बार-बार ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, आइस क्यूब या ठंडा पानी पीने का मन करता है, तो यह सही नहीं है। अगर यह आदत किसी को लम्बे समय से बनी हुई है और छोड़ना मुश्किल महसूस हो रहा है, तो समझ जाइए कि ये कोई फूड क्रेविंग नहीं बल्कि  एक शारीरिक संकेत होता है, जो आयरन की कमी के बारे में बताता है। आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो सकती है। इसलिए, इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

बर्फ चबाना और आयरन का संबंध

दरअसल, मेडिकल भाषा में बर्फ चबाने की आदत को पिका (Pica) कहा जाता है। इसमें इंसान को ऐसी चीजों को खाने की आदत होती है, जिनमें पोषण नहीं होता, जैसे मिट्टी, चॉक या बर्फ। ऐसा तब होता है, जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है। इससे दिमाग और नर्वस अलग-अलग तरीकों से संकेत देते हैं कि उसे बर्फ चबाना या ऐसी कोई और आदत है।

विज्ञापन

कैसे लगाएं पता?

स्वास्थ्य विभाग भी इसकी कमी को लगातार उजागर कर रहा है क्योंकि भारत में महिलाओं के अंदर आयरन की कमी एक बड़ी समस्या बन रही है। अगर आपको भी पता करना है कि आयरन आपके शरीर में कितना है, तो आप सीबीसी, TIBC और सीरम फेरिटिन टेस्ट करवा सकते हैं।

विज्ञापन

आयरन की कमी को कैसे दूर करें?

अगर आपको इस तत्व की कमी बहुत ज्यादा हो रही है, तो मेडिकल हेल्प या दवा की मदद लेनी पड़ सकती है। अगर सीमित तौर पर इसकी कमी हो रही है, तो आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, यदि शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना है, तो उसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में विटामिन-सी को भी शामिल करें। इसके साथ-साथ कैफीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करें।

विज्ञापन

इन फूड्स का सेवन फायदेमंद

  • खाली पेट काली किशमिश या मुनक्का भिगोकर उसका पानी पिएं।
  • छुहारा और तिल वाला दूध पिएं।
  • इमली का सेवन करें।
  • सूरजमुखी और कद्दू के बीज खाएं।
  • पालक, चुकंदर, अनार, दालें, गुड़ और सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- फोन एडिक्शन से दूर रहने का आसान तरीका डिजिटल डिटॉक्स, 3 टिप्स से मिलेगी राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ