फोन एडिक्शन से दूर रहने का आसान तरीका डिजिटल डिटॉक्स, 3 टिप्स से मिलेगी राहत

Digital Detox Tips: फोन और स्क्रीन का इस्तेमाल लगातार करने से हमारी मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए मॉडर्न वर्ल्ड में डिजीटल डिटॉक्स नाम के शब्द का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं इस बारे में ये क्या है और क्यों जरूरी है।

Digital detox
विज्ञापन

डिजिटल डिटॉक्स के फायदे

डिजिटल डिटॉक्स की मदद से दिमाग और आंखों को आराम मिलता है। इससे मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है और स्ट्रेस, डिप्रेशन तथा अन्य समस्याएं नहीं होती है। इसकी मदद से काम करने में फोकस बढ़ता है। नींद की क्वालिटी में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

डिजिटल डिटॉक्स करने के 3 टिप्स

1. स्क्रीन टाइम धीरे-धीरे कम करें

विज्ञापन

अगर किसी को सच में फोन से दूर रहना है, तो एकदम से फोन से दूरी नहीं बनाई जा सकती है। स्क्रीन टाइम कम करने के लिए रोजाना समय को कम करें। पहले दिन 10 मिनट, दूसरे दिन 15 और तीसरे दिन थोड़ा और समय लें। फोन यूज करने के समय को आप अपनी पसंदीदा एक्टिविटी में बदल सकते हैं।

2. टेक-फ्री जोन

विज्ञापन

इसका मतलब होता है कि अपने घर को बहुत ज्यादा टेक्निकल न बनाएं। सबकुछ एडवांस होना आपके समय को बचाता है लेकिन सेहत को बिगाड़ सकता है। इसलिए, बेडरूम में लैपटॉप और फोन्स को कम से कम रखें। पंखे, लाइट या अन्य डिवाइस को एडवांस या स्मार्ट तरीकों से बंद करने की जगह उन्हें फिजिकली ऑन-ऑफ करें।

3. प्रकृति से जुड़े

विज्ञापन

फोन से दूरी बनाने के लिए आपको अपने उस समय को सही कामों और सही जगहों पर लगाना चाहिए। आप अपने समय नेचर में पेड़-पौधों के बीच लगाएं। इससे स्ट्रेस भी दूर होता है। पेड़-पौधों की देखभाल करें, गार्डनिंग करें या वहां बैठकर किताबें पढ़ें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ