Patanjali News: रोटी के लिए गेहूं को करें 'टाटा', एकबार ट्राई करें पतंजलि का बाजरा आटा, सुधरेगी सेहत

Patanjali News: क्या आप भी हर दिन गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाते हैं? कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पतंजलि का बाजरा आटा जरूर खाएं। आइए जानते हैं इसके हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Patanjali News: भारतीय रसोई में रोटी एक पॉपुलर फूड है। रोजाना लोगों के घरों में रोटियां बनाई जाती है। हालांकि, अधिकांश  घरों में गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं गेहूं हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें डायबिटीज और ज्यादा वजन की समस्या होती है। अगर आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो पतंजलि का बाजरा आटा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस आटे की रोटियां ना केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

सुपरफूड है बाजरे का आटा

हमारे देश में बाजरा को सदियों से एक जरूरी अनाज माना जाता है। इसका आटा ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। पतंजलि बाजरा आटा हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसका आटा शरीर में बढ़े हुए शुगर को भी नियंत्रित करता है और दिल की सेहत में भी सुधार करता है।

विज्ञापन

पतंजलि द्वारा मिला शुद्ध आटा

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय परंपराओं और योग को दुनियाभर में फैलाया है। इनकी कंपनी पतंजलि ने देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत भी की है। बाजरा का आटा भी इनका प्रोडक्ट है, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

बाजरा के आटा की रोटियां खाने के 5 फायदे

1. पाचन सुधारें- बाजरा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

विज्ञापन

2. डायबिटीज में लाभकारी-  बाजरे के रोटियों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. हड्डियों को मजबूत करें- इस आटे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

4. वेट लॉस करें – पतंजलि के बाजरे की रोटी खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की क्रेविंग्स नहीं होती और वजन घटाने में मदद मिलती है।

5. हार्ट हेल्थ सुधारें- बाजरे का आटा कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है। अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो पतंजलि के बाजरे के आटे की रोटियां एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ