दिल्ली की जमीन में 15 जहरीले तत्व, बढ़ा रहे हैं इस गंभीर बीमारी का रिस्क, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Cancer Causes: दिल्ली की हवा को जहरीला माना जाता है। इससे कैंसर हो सकता है, मगर क्या आप जानते हैं दिल्ली की जमीन भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन रही है। नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है, चलिए जानते हैं इस बारे में।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

कहां हुई है यह रिसर्च?

यह रिसर्च JNU और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक स्टडी है, जो बताती है कि दिल्ली की सड़कों की मिट्टी और धूल में ऐसे जहरीले तत्व मौजूद है, जो कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। ये तत्व 15 अलग-अलग किस्मों के हैं। यह सिर्फ जानलेवा नहीं बल्कि दिल्ली की हवा के बाद दिल्ली की धूल में पूरी तरह घुल चुकी है। ये धूल लोगों के शरीर के अंदर भी जा रही है और स्किन पर भी जम रही है।

विज्ञापन

रिसर्चर्स क्या कहते हैं?

जेएनयू के एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन रिसर्च विभाग के डॉ. मनोज ताप सिंह ने अपनी टीम के साथ दिल्ली के 33 अलग-अलग इलाकों से मिट्टी और धूल के सैंपल्स लिए और इनका ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर परीक्षण किया। इस जांच में 44 तरह के तत्व मिले थे, जिनमें से 16 (रेयर मेटल) दुर्लभ धातुएं भी शामिल थीं। वहीं, बाकी 15 विषैले तत्व भी मिले हैं, जो पूरी दुनिया के सबसे जहरीले और जानलेवा 275 तत्वों के साथ शामिल हुए हैं।

क्या है डॉक्टरों की राय?

सीके बिरला अस्पताल के पल्मनोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक राजपूत बताते हैं धूल गर्मियों और सर्दी, दोनों में होती है। मगर गर्मी में डस्ट स्टॉरम चलती है, जिसमें जमीन से उड़ने वाली मिट्टी धूल बनकर हम पर हमला करती है। इस धूल के कणों का शरीर का अंदर प्रवेश करना हमें एलर्जी की समस्या देता है। मगर अब दिल्ली की धूल में पर्टिकुलर मैटर और मेटल के छोटे-छोटे कण भी होते हैं, जो बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं। इससे स्किन कैंसर खासतौर पर पुरुषों और छोटे बच्चों को होने का अधिक रिस्क होता है।

विज्ञापन

क्यों स्किन के लिए जहर है धूल

धूल-मिट्टी के कण छोटे बच्चों द्वारा ज्यादा निगले जाते हैं, क्योंकि उन्हें मास्क पहनाना भी मुश्किल काम होता है। इन्हें बाहर खुले में सांस लेना होता है और बच्चे बाहर मिट्टी में खेलते हैं, तो जाहिर है कि वे इस तरह भी अपने शरीर में धूल को पहुंचा रहे हैं। स्टडी के मुताबिक कि दिल्ली के बच्चे हर दिन 1 मिलीग्राम से ज्यादा जहरीली धातु निगल रहे हैं, सिर्फ धूल के जरिए ही।

विज्ञापन

कैंसर का रिस्क

इस स्टडी के मुताबिक दिल्ली की धूल में ऐसे जहरीले तत्व होते हैं, जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा कैंसर की संभावनाओं को बढ़ा देता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों में धूल से प्रति वर्ष 1 लाख से ज्यादा कैंसर के केस होते हैं। वहीं, 21 हजार बच्चों को कैंसर धूल से होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ