---विज्ञापन---

हेल्थ

नाखूनों में ये संकेत विटामिन बी-12 की कमी के लक्ष्ण, न करें इग्नोर

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 एक ऐसा विटामिन है, जिसे हेल्थ एक्सपर्ट हमें डेली अपने खाने में लेने की सलाह देते हैं। इसकी कमी होने से नाखूनों में भी कुछ संकेत दिखते हैं, जिसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर को हर प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन बी-12 सबसे अहम तत्व माना जाता है। विटामिन बी-12 के कम होने से आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स होने का एक कारण शरीर में विटामिन बी-12 कम होना भी है। कुछ लोगों के नाखून बहुत पीले और बेजान होते हैं। हालांकि, ऐसा होने के पीछे कई और कारण या जेनेटिक्स भी हो सकता है लेकिन क्या आपको पता है? पीले नाखुन, इस विटामिन की कमी की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी?

विटामिन बी-12 अन्य विटामिनों की तुलना में सबसे ज्यादा जरूरी माना जाने वाला तत्व है। इस विटामिन से ही हमारे शरीर की रूपरेखा तय होती है। शरीर का बैलेंस बनाने से लेकर, अन्य जरूरी तत्वों की पूर्ति तक में विटामिन बी-12 मदद करता है। डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि विटामिन बी-12 कम होने से हमारे नाखून भी कमजोर हो जाते हैं और पीले रंग के दिखाई देने लगते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

नाखूनों के संकेत

नाखूनों का पीला रंग, कमजोरी या फिर जल्दी-जल्दी टूट जाना, शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। नाखूनों में खुरदुरापन भी इसका एक संकेत है। नेल्स के आस-पास की त्वचा का ड्राई होना भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। कुछ लोगों के नाखूनों में नीले रंग की धारी भी दिखाई देती है, जो एक और संकेत है कि आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन बी-12 नहीं है।

---विज्ञापन---
Vitamin B-12

photo credit-meta ai

क्यों होता है ऐसा?

नाखूनों के ऐसे संकेत तब भी नजर आते हैं, जब बी-12 कम होता है। दरअसल, इस विटामिन के कम होने से शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। कई बार खून की कमी होने से एनीमिया भी हो जाता है। इस बीमारी में भी विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है।

Vitamin B-12 के नेचुरल सोर्स

  1. हरी सब्जियां खाएं, इन दिनों सरसों का साग, पालक, मेथी और बथुआ खा सकते हैं।
  2. चुकंदर खाने से भी विटामिन बी-12 मिलता है।
  3. डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से भी इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।
  4. केला, खजूर, सेब, संतरा और कीवी जैसे फलों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।
  5. नॉनवेज में मांस, अंडे और फिश खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 13, 2025 03:54 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola