'ये तेरा देश है, कुछ भी कर', हरियाणा के शख्स ने 'हिंदी-मराठी' मामले में दिखाया आईना

Viral Video: महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी और मराठी का मुद्दा गर्माया हुआ है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में भाषा का मुद्दा इतना बढ़ गया कि हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं। राज्य में हिंदी भाषी लोगों के साथ अत्याचार किया गया। इस पर देशभर के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Haryana man Viral Video

Photo Credit- Social Media

Viral Video: महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर विवाद पुराना है। यह पिछले दिनों में एक बार फिर से देखने को मिला। इस बार विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कई जगह पर हिंसा की घटनाएं भी हुईं। यह मामला पूरे देश में छाया हुआ है, जिस पर नेताओं से लेकर आम जनता की भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हरियाणा का शख्स महाराष्ट्र के शख्स से हरियाणवी भाषा में बात करने को कहता है। इसके बाद जो हुआ, उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स को देखा जा सकता है। वह एक अन्य शख्स को आवाज लगाकर अपने पास बुलाता है। वह कहता है कि यहां महाराष्ट्र से कौन है। इस पर एक शख्स बाहर आता है। तब उससे पूछा जाता है कि तुम कहां से हो? इस पर वह बताता है कि मैं नासिक (महाराष्ट्र) का रहने वाला हूं। तभी हरियाणा का शख्स कहता है कि ‘अब हरियाणवी में बात करके दिखाई।’ इस पर हरियाणा में काम करने वाला नासिक का शख्स कहता है कि नहीं कर सकता और चुपचाप खड़ा रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भारत तेरा देश है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र का निवासी ये शख्स हरियाणा में काम करता है। इस पर उससे पूछा जाता है कि अगर हरियाणवी नहीं बोल सकते, तो फिर यहां कैसे आ गए और कैसे काम कर रहे हो? इतने पर भी वह चुप रहता है। तभी हरियाणा वाला शख्स कहता है कि क्यों नहीं करेगा काम, ये तेरा देश है, ये इंडिया है, जो मर्जी चाहे वो कर। इतना सुनकर वह शख्स खुश हो जाता है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ