हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! ये 5 संकेत कैंसर की निशानी, देखें और चेक करें कहीं आपमें ऐसे लक्षण तो नहीं

डॉक्टर टिम टियूटन बताते हैं कि कैंसर की बीमारी ऐसी है जिसके संकेतों के बारे में लोग आसानी से नहीं समझ पाते हैं क्योंकि यह इतने कॉमन होते हैं कि शायद इससे कोई कैंसर का संबंध निकालें। चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।

विज्ञापन
Cancer Symptoms

हर समय थका हुआ रहना या रात के समय पसीना निकलना आम संकेत नहीं है। जी हां, ये सभी लक्षण कैंसर जैसी बीमारियों के हैं। मगर शायद लोग इन लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और बीमारी बढ़ जाने के बाद उस पर गौर करते हैं। कैंसर ऐसी ही एक बीमारी है, जिसके लक्षणों के बारे में अमूमन लोग नहीं जानते हैं। कुछ लोग इसे आलस्य मानकर इग्नोर कर देते हैं। वहीं, कुछ लोग थकान को भी काम की वजह से होने का कारण मानते हैं। ये सभी संकेत रोजमर्रा की जिंदगी से संबंधित होते हैं और रोजाना दिखाई देते हैं। डॉक्टर टिम टियूटन के अनुसार, कैंसर के ये 5 संकेत इतने आम हैं, जो उन्होंने खुद साझा किए हैं।

कैंसर के 5 संकेत

1. अनजाने में वजन कम होना

डॉक्टर टिम ने बताया कि शरीर का अचानक वजन कम होना भी कैंसर का एक लक्षण होता है। अगर बिना एक्सरसाइज, बिना डाइट और बिना किसी फिजिकल गतिविधियों के वेट लॉस होना सामान्य नहीं है। वजन कम होना एक चेतावनी है, जिसे इग्नोर करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स

2. हर समय थका महसूस करना

विज्ञापन

अगर कोई हमेशा थका हुआ महसूस करता है, तो उसे समझना चाहिए कि उसे कैंसर हो सकता है। हर कोई कभी न कभी थका महसूस करता है लेकिन हमेशा थकान महसूस करना सामान्य नहीं है। डॉक्टर टिम कहते हैं कि पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थका हुआ रहना कैंसर का संकेत है।

3. रात में पसीना और बुखार आना

विज्ञापन

किसी भी प्रकार के कैंसर में इंसान को रात के समय पसीना आता है। हालांकि, कुछ अन्य रोगों जैसे कि किडनी डिजीज या फिर लिवर की बीमारी होने पर भी रात को पसीना आता है। किसी संक्रमण के कारण भी रात को बुखार आ सकता है लेकिन बिना किसी कारण रात में पसीना आता है, तो यह कैंसर का साइन है।

4. शरीर में गांठें

विज्ञापन

गर्दन, बगल और छाती के हिस्सों में गांठें मिलना भी गंभीर है। यह कैंसर का लक्षण हो सकता है। डॉक्टर टिम कहते हैं कि इन हिस्सों में गांठें होने पर कभी भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये गांठें सूजी हुई लिम्फ नोड्स या फिर ट्यूमर हो सकती हैं।

5. रेक्टल ब्लीडिंग (मलाशय से रक्तस्त्राव)

विज्ञापन

मल त्याग के समय खून आने पर लोग अक्सर उसे बवासीर समझकर अनदेखा कर देते हैं। मगर ब्लीडिंग पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि कोलेरेक्टल कैंसर का संकेत होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

न्यूयॉर्क बेस्ड हेल्थ एक्सपर्ट और मेडिकल पर्सनालिटी के तौर पर मशहूर डॉक्टर टिम टियूट,न जो कि एक ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि कुछ संकेत और वॉर्निंग साइन्स ऐसे होते हैं, जो खराब सेहत का इशारा होते हैं। कैंसर की बीमारी के ये संकेत ऐसे हैं, जो शायद साफ-साफ कैंसर की पुष्टि न करते हों लेकिन कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola