Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

भारत की 70% आबादी में मिली इस खास विटामिन की भारी कमी! शरीर में दिखें ये संकेत, तो हो जाएं सावधान

देश में बड़ी आबादी एक खास विटामिन की कमी से जूझ रही है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. आइए जानते हैं कौन से विटामिन की कमी के कारण लोगों हो रही हैं सबसे ज्यादा स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 3, 2026 14:03
Vitamin D Deficiency
हर 5 में से 4 भारतीय इस विटामिन की कमी से परेशान.

शरीर के लिए विटामिन बहुत जरूरी हैं, जो सेहत बनाए रखने में मदद करते है. लेकिन शायद आप जानते न हों लेकिन देश की बड़ी आबादी एक खास विटामिन की कमी से जूझ रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये विटामिन कोई मुश्किल से मिलने वाला विटामिन नहीं है, बल्कि हर रोज यह आपके घर में आता है, लेकिन लोग इससे दूरी बना लेते हैं. हम आपको इस स्टोरी में जिस विटामिन के बारे में बताने जा रहे हैं, यह विटामिन दिल की सेहत से लेकर पूरे शरीर के लिए जरूरी है और अगर आप में भी ये लक्षण पाए जाते हैं, तो तुरंत आपको अपनी लाइफस्टाइल ठीक करने की जरूरत है. आइए जानते हैं इस विटामिन के बारे में.

यह भी पढ़ें: किडनी स्टोन में साइज के हिसाब से कौन सी सर्जरी है सबसे बेस्ट? जानिए एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

---विज्ञापन---

किस विटामिन की कमी से जूझ रही दश की बड़ी आबादी

आज के तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान और लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण विटामिन-डी (Vitamin D) की कमी तेजी से लोगों के बीच बढ़ रही है. रिपोर्ट्स बताते हैं कि भारत जैसे धूप वाले देश में भी लगभग 70-80% लोग इस पोषक तत्व की कमी का सामना कर रहे हैं. विटामिन-डी, जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, शरीर में हड्डियों, मांसपेशियों, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण शरीर में इसकी कमी हो जाती है और बाद में शरीर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बन जाता है.

विटामिन-डी क्यों है जरूरी

---विज्ञापन---

विटामिन-डी शरीर के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इसके अलावा यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है, तो कई खास शरीर प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए इसे नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में लेना बहुत जरूरी है.

विटामिन-डी की कमी के मुख्य कारण

विटामिन डी की कमी कई कारणों से हो सकती है, लेकिन इसे पूरा करना जरूरी है. नीचे दिए गए कारणों को समझकर उन्हें अपनी लाइफ में उतारना आपकी सेहत को गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं. इसमें:

  • खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान.
  • धूप में कम समय बिताना, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी नहीं ले पाता.
  • अत्यधिक प्रदूषण और धूल-मिट्टी, जो त्वचा के अवशोषण क्षमता को प्रभावित करती है.
  • उम्र बढ़ने के साथ शरीर की विटामिन-डी उत्पादन क्षमता में कमी होना आदि शामिल हैं.
  • इन सभी कारणों से भारत में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ज्यादातर लोग इस विटामिन की कमी का सामना कर रहे हैं.

विटामिन-डी की कमी के शरीर पर असर

  • विटामिन-डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं:
  • हड्डियां कमजोर होना.
  • इम्यूनिटी कमजोर होना.
  • दिल से जुड़ी बीमारियां और हाई ब्लड प्रेशर या स्ट्रोक का खतरा शामिल हैं.

विटामिन-डी की कमी से बचने के उपाय

  • विटामिन-डी की कमी से बचने के लिए सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं: जिनमें
  • रोजाना 15-20 मिनट धूप में बिताना.
  • इसके अलावा फैटी फिश, मशरूम, दूध, दही, सोया मिल्क से इस विटामिन की आसानी से पूर्ति हो सकती है.
  • साथ ही जिन लोगों में विटामिन-डी की लगातार कमी बनी रहती है वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्लीमेंट ले सकते हैं.
  • नियमित व्यायाम और संतुलित, पौष्टिक आहार भी जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: पेट के लिए काल हैं ये 3 गलत फूड कॉम्बिनेशन! गलती से न करें सेवन, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 03, 2026 02:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.