Loose Motions Home Remedies: लूज मोशन होने पर दिन-भर पेट पकड़ कर घूमते हैं आप? बार-बार टॉयलेट के चक्कर काट रहे हैं? इसके साथ ही तेज दर्द भी उठता है, तो ऐसे में आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है दवा लेकर आराम करेंगे, क्योंकि दस्त एक ऐसी समस्या है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। वैसे तो दस्त कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन समय पर इलाज नहीं करते हैं, तो बेहद तेजी से आपके शरीर का पानी खत्म हो जाता है, जिससे खतरनाक हालात हो सकते हैं।
हाल-फिलहाल अभी होली का त्योहार गया है, जिसमें जमकर तला-भुना और मसालेदार खाना खाया ही गया है, जो पेट में गड़बड़ी का कारण बनती है और दस्त यानी कि लूज मोशन की दिक्कत हो जाती है। दस्त होने पर कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है और अगर खा भी लेते हैं, तो वॉशरूम भागना पड़ता है। तो ऐसे में दवा से पहले आप कुछ ऐसे घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिनकी मदद से दस्त की दिक्कत को दूर करने के साथ ही पेट में हो रहे दर्द से भी राहत मिलती है, आइए जानें ये घरेलू नुस्खे-
लूज मोशन और पेट में दर्द को राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे
अदरक (जड़ी-बूटी) का काढ़ा
अदरक के टुकड़े को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाएं, इसे पीने से पेट दर्द में राहत मिलती है। क्योंकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
पुदीना का काढ़ा
पुदीना पाचन में मददगार है और खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है। इससे लूज मोशन की समस्या में भी राहत मिल सकती है।
बेल का शरबत
बेल का शरबत पेट की समस्याओं में राहत पहुंचाता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसे खाने और इसका जूस बनाकर पीने से लूज मोशन में राहत मिलती है, क्योंकि ये पेट की गर्मी को शांत करता है।
गुड़ और सौंठ
गुड़ और सोंठ को मिलाकर खाने से पेट के दर्द में राहत मिलती है।
जौ का दलिया
जौ का दलिया पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे पाचन मजबूत होता है और दर्द में राहत मिलती है।
सौंफ का पानी
सौंफ का पानी पाचन में सुधार करता है और लूज मोशन की समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है।
दही
दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो पेट की समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं। दही खाने से पेट में हो रही गुड़गुड़ में भी आराम मिलता है। अगर फिर भी आपके लूज मोशन या पेट में दर्द की समस्या ठीक नहीं हो रही है तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
ये भी पढ़ें- Heart में वाल्व डालना हुआ आसन! एक्सपर्ट ने बताया TAVI सर्जरी का तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
10 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
12 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
14 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
15 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
18 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines