लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स, जानें फायदे

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लिवर होता है। आपको बता दें कि यह अंग खुद को रिकवर करने में सक्षम होता है, लेकिन ज्यादा अनदेखी इसके लिए भी सही नहीं है। अगर आप लिवर की किसी प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में आयुर्वेद के इन 5 फूड्स को शामिल करें।

Liver Health (3)

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह अंग पाचन को सही रखने और शरीर के अन्य अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखने का काम करता है। ऐसे में लिवर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद में लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कई ऐसे नेचुरल फूड्स और जड़ी बूटियों का उल्लेख किया गया है, जो न केवल लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होते हैं। आज हम आपको उन 5 आयुर्वेदिक फूड्स के बारे में बताएंगे, जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये हैं 5 आयुर्वेदिक फूड्स

1. मूली- अमृतम, स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए प्रामाणिक आयुर्वेदिक उत्पादों की कंपनी बताती हैं कि मूली लिवर को डिटॉक्स करने में सबसे ज्यादा असरदार होती है। मूली खाने से पित्त शांत होता है, जिससे गर्मियों में शरीर को ठंडक भी मिलती है।

विज्ञापन

2. पूनर्नवा- पूनर्नवा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी होती है, जिसकी मदद से ब्लॉकेज की समस्या दूर होती है। यह लिवर में ज्यादा पानी को भरने से रोकता है और लिवर की फंक्शनिंग को सुधारता है। आप इसका जूस पी सकते हैं या देसी घी में पकाकर भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

3. कालमेघ- कालमेघ की मदद से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह एक स्ट्रॉन्ग डिटॉक्सिफायर है, जो पित्त को बैलेंस करता है। इसे आप हर्बल टी की तरह पी सकते हैं।

4. मकोय- लिवर में सूजन की समस्या रहती है, तो आप मकोय का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से हेपेटाइटिस की समस्या से भी राहत मिलती है। मकोय को लिवर के लिए औषधि माना जाता है, जिन लोगों को लिवर की समस्या हमेशा बनी रहती है, उन्हें मकोय को रोजाना खाना चाहिए।

विज्ञापन

5. कमल ककड़ी- कमल ककड़ी यानी कमल के फूलों की जड़ें। यह भारत में सब्जी के रूप में भी काफी मशहूर है। इसकी सब्जी, पकौड़े और कई अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं। इसका स्वाद अच्छा होता है, लेकिन इसके अलावा, इसे खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह डाइजेशन को भी सुधारता है। आप कमल ककड़ी के सूप को बनाकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

लिवर डैमेज के संकेत

  • पीलिया होना।
  • हाथ-पैरों में सूजन।
  • पाचन की समस्या होना।
  • घबराहट और जी मिचलाना।
  • गहरे रंग का पेशाब।

ये भी पढ़ें- World Malaria Day 2025: एक मच्छर, जानलेवा बीमारी! मलेरिया से जुड़ी 7 जरूरी बातें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ