---विज्ञापन---

35 साल से अधिक उम्र की महिलाएं जरूर खाएं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने दी सलाह

क्या 35 साल की या उससे अधिक आयु की महिला हैं? अगर हां, तो आपको समझना होगा कि इस समय आपके शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं, जैसे कि हार्मोनल इंबैलेंस, हड्डियों में कमजोरी और पोषण की कमी। इन सभी चीजों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में इन 3 चीजों को शामिल करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

जैसे-जैसे महिलाएं 35 की उम्र पार करती हैं, उनके शरीर में कई बड़े बदलाव शुरू हो जाते हैं। हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों की कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं इनमें आम हो जाती हैं। ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। सही पोषण बीमारियों से बचाता है, इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बढ़ती उम्र के साथ होने वाली तकलीफों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। कई बार महिलाएं अपने शरीर में होने वाले हल्के-फुल्के बदलावों को नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डालते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि बढ़ती उम्र में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अपनी डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। जानिए डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई 3 चीजें जिन्हें हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शेहला जमाल ने 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अपने भोजन में इन 3 पदार्थों को जरूर शामिल करने की सलाह दी है, ताकि वे स्वस्थ और निरोगी रह सकें। डॉक्टर शेहला, हरियाणा की मशहूर एक्टिविस्ट और गायनोकॉलोजिस्ट हैं, उन्होंने महिला स्वास्थ्य पर जोर देने वाले एक कार्यक्रम में स्त्रियों को सलाह दी कि वे तिल, सोयाबीन और प्याज जरूर खाएं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- World Malaria Day 2025: एक मच्छर, जानलेवा बीमारी! मलेरिया से जुड़ी 7 जरूरी बातें

आइए जानते हैं तीनों फूड्स के फायदों के बारे में

1. सोयाबीन

---खबर नीचे जारी है---

35 साल से अधिक की महिलाओं की डाइट में सोयाबीन होना चाहिए। यह उनके लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसकी मदद से उनकी प्रजनन शक्ति बढ़ती है। इस फूड को खाने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। सोयाबीन खाने से मेनोपॉज में होने वाली दिक्कतें भी नहीं होती हैं। इसमें आइसोफ्लेवोन्स नामक तत्व होते हैं, जो एस्ट्रोजन के समान काम करते हैं। यह महिलाओं में बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं।

2. कच्चा प्याज

---खबर नीचे जारी है---

डॉक्टर कहती हैं कि सभी महिलाओं को सलाद जरूर खाना चाहिए। इसमें कच्चा प्याज होना जरूरी होता है। यह महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। प्याज हड्डियों को मजबूत करता है, हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। गर्मियों के मौसम में प्याज शरीर को लू लगने से बचाता है।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Kisan Trust (@kisan.trust)

---खबर नीचे जारी है---

3. तिल

तीसरी चीज है तिल। तिल जिनके लड्डू बनते हैं, उन्हें आप सिर्फ भूनकर रोजाना खा सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी सबसे ज्यादा हो जाती है। तिल खाने से कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है। भुना तिल खाने से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या भी ठीक रहती है। तिल खाने से पाचन शक्ति में सुधार होता है। तिल में फाइबर भी पाया जाता है, जो गट हेल्थ को सही रखता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- World Malaria Day 2025: एक मच्छर, जानलेवा बीमारी! मलेरिया से जुड़ी 7 जरूरी बातें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 25, 2025 08:57 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola