Vaccine For Ebola Virus: तेजी से फैलते इबोला वायरस पर दुनियाभर की नजर है. एक तरफ लोगों को इबोला से बचने की हिदायतें दी ही जा रही हैं, वहीं वैक्सीन पर भी तेजी से काम चल रहा है. इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसने इबोला की वैक्सीन बना ली है. दक्षिण अफ्रीका में रशियन एंबेसी ने बताया है कि रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस स्ट्रेन से निपटने के लिए वैक्सीन बनाई है. बताया गया कि इसकी घोषणा रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने की है. एंबेसी का कहना है कि रूसी वैज्ञानिकों का दावा है यह वैक्सीन कोंगो में हुए बुंदीबुग्यो आउटब्रेक से लड़ने में भी मदद करेगी.
भारत पहुंचा इबोला वायरस
अफ्रीका से निकलकर इबोला वायरस भारत पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा से भारत आई एक महिला को क्वारंटीन कर लिया गया है. महिला में इबोला वायरस जैसे लक्षण दिखने लगे थे. मृत्यु दर के मामले में इबोला वायरस कोरोनावायरस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. ऐसे में इबोला के लक्षण दिखते ही खुद को क्वांरटीन करना जरूरी है.
इबोला एक बेहद खतरनाक वायरस है जो इंसानों और कुछ जानवरों में गंभीर बीमारी फैलाता है. इसे इबोला वायरस डिजीज भी कहा जाता है. इबोला वायरस शरीर के अंदर ब्लीडिंग से लेकर गंभीर संक्रमण की वजह बनता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के खून, पसीने, लार, पेशाब, उल्टी या शरीर के अन्य द्रव के संपर्क में आने से फैल सकता है.
हेल्थ इमरजैंसी क्यों है इबोला वायरस
इबोला वायरस को हेल्थ इमरजेंसी कहा जा रहा है क्योंकि इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है, कई मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, यह एक देश से निकलकर दूसरे देशों में जा पहुंचा है और अस्पतालों पर अब व्यवस्था का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में इबोला वायरस दुनियाभर में एक नई हेल्थ इमरजैंसी बनकर उभर रहा है.
इबोला वायरस संक्रमण के क्या लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.